facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Suzuki Motorcycle India का 1,200 Cr का एलान; 7.5 लाख वाहन सालाना, 2000 लोगों को नौकरी

Advertisement

नया विनिर्माण संयंत्र पहले चरण में सालाना 7.5 लाख दोपहिया वाहनों का उत्पादन करने की क्षमता रखता है।

Last Updated- May 20, 2025 | 6:52 PM IST
Suzuki Motorcycle India to set up a new plant in Haryana
Suzuki Motorcycle India

दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने हरियाणा के खरखौदा में एक विनिर्माण संयंत्र की मंगलवार को आधारशिला रखी। इस संयंत्र का विकास 1,200 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से किया जाएगा।

यह बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के साथ-साथ स्थानीय विकास एवं रोजगार सृजन में सहायता करने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।

7.5 लाख वाहन सालाना, 2000 लोगों को नौकरी

कंपनी के बयान के अनुसार, आईएमटी खरखौदा एचएसआईआईडीसी औद्योगिक टाउनशिप में स्थित और 100 एकड़ भूमि में फैला नया विनिर्माण संयंत्र पहले चरण में सालाना 7.5 लाख दोपहिया वाहनों का उत्पादन करने की क्षमता रखता है।

ALSO READ: महाराष्ट्र सरकार का किसानों के लिए बड़ा फैसला, Agri Loan में नहीं होगी CIBIL Score बाध्यता

कंपनी ने कहा कि संयंत्र का परिचालन 2027 में शुरू होगा, जिससे भारत में एसएमआईपीएल की उत्पादन क्षमता में और वृद्धि होगी। चालू हो जाने पर यह करीब 2,000 लोगों को रोजगार प्रदान करेगा।

क्या कहा Suzuki Motorcycle India के MD ने ? 

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMPL) के प्रबंध निदेशक केनिची उमेदा ने कहा, ‘‘ आईएमटी (IMT) खरखौदा में अपनी सुविधा स्थापित कर हम क्षेत्र के विकास में योगदान करने, रोजगार पैदा करने और औद्योगिक प्रगति के लिए सरकार के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही खरखौदा संयंत्र कंपनी को अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने, अपने डीलर भागीदारों को सहयोग देने तथा आपूर्तिकर्ताओं के साथ सहयोग को मजबूत करने में मदद करेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

 

 

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement