facebookmetapixel
Advertisement
लॉन्ग टर्म के लिए करना है फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश? क्वांटम म्युचुअल फंड दे रहा मौका, ₹500 से करें शुरुआतगोल्ड ईटीएफ की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई में निवेश 55% घटा; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयारत्योहारी सीजन से पहले रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा चीनी का भाव, एक्शन में सरकार! कब गिरेंगे दाम?IPO की डेडलाइन पर अनिश्चितता के बीच Flipkart में बढ़ी हलचल, कई आला अफसर बाहरमिरे असेट म्युचुअल फंड ने बदले 6 स्कीमों के नाम, 26 अगस्त से होंगे लागूPost Office की इस स्कीम में 115 महीने में डबल होगी रकम, ₹1,000 से कर सकते हैं निवेश

पेटेंट में ओला समूह की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा

Advertisement

समूह ने 650 से अधिक पेटेंट आवेदन दायर किए हैं, जिनमें से 180 को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

Last Updated- April 23, 2025 | 11:43 PM IST
Ola Electric
प्रतीकात्मक तस्वीर

यात्रा सेवा, इलेक्ट्रिक वाहन और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) सहित विभिन्न व्यवसायों में शामिल ओला समूह के पास भारत के 117 यूनिकॉर्न को मिले कुल पेटेंट का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। भारतीय पेटेंट एडवांस्ड सर्च (आईपीएएस) सिस्टम के आंकड़ों के अनुसार भारत के यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाली स्टार्टअप कंपनी) के पास कुल मिलाकर 229 पेटेंट हैं, जिनमें से आधे से अधिक ओला समूह के पास हैं।

ओला के संस्थापक भविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘खुशी है कि ओला समूह, ओला इलेक्ट्रिक, ओला कैब्स और कृत्रिम के पास सभी भारतीय यूनिकॉर्न को मिले पेटेंट का आधा हिस्सा है।’ उन्होंने इस दिशा में अधिक तेजी से काम करने की बात भी कही। ओला के करीबी सूत्रों ने कहा कि समूह ने 650 से अधिक पेटेंट आवेदन दायर किए हैं, जिनमें से 180 को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इसमें ओला इलेक्ट्रिक, ओला कंज्यूमर और कृत्रिम के आवेदन शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 23, 2025 | 11:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement