facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

Ola Electric को IPO लाने की मिली मंजूरी, जुटाएगी 660 मिलियन डॉलर: रिपोर्ट

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, यह देश में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) क्षेत्र की पहली शेयर बाजार लिस्टिंग का रास्ता खोलेगा।

Last Updated- June 11, 2024 | 7:20 PM IST
Ola Electric Q4 results

भारतीय स्कूटर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को अपने 660 मिलियन डॉलर के शुरुआती सार्वजनिक निर्गमन (IPO) के लिए नियामकीय स्वीकृति मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह देश में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) क्षेत्र की पहली शेयर बाजार लिस्टिंग का रास्ता खोलेगा। दो जानकार सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पिछले दिसंबर में सॉफ्टबैंक और temasek सपोर्टेड ओला ने अपने दस्तावेज भारत के भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दायर किए थे। इस कदम का मकसद कंपनी के कारोबार को विस्तार करने में मदद करना है।

सूत्रों ने बताया कि ओला अब जुलाई के मध्य तक अपने शेयरों को लिस्ट करने की योजना बना रही है और आने वाले दिनों में निवेशकों से संपर्क कर अपने इश्यू की मांग का आकलन करेगी।

इस साल की शुरुआत में कंपनी ने रोड शो के जरिए वैश्विक निवेशकों से मुलाकात की थी, लेकिन दूसने सूत्र ने बताया कि अब वे शर्तों पर चर्चा करेंगे और कारोबार के बारे में बताएंगे।

भारतीय बाजार अभी अपेक्षाकृत छोटा है, लेकिन तेजी से बढ़ रहा है और इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनियों में ओला सबसे बड़ी है। इसका कंपटीशन TVS मोटर, बजाज ऑटो और Ather Energy जैसी कंपनियों से है। सितंबर 2023 में कंपनी का वैल्यूएशन 5.4 बिलियन डॉलर आंका गया था। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement