Sikkim Flash Flood: अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 21 हुई, 103 लापता लोगों की तलाश जारी
सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद मची तबाही में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 21 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दल तीस्ता नदी के जलग्रहण क्षेत्र और उत्तर बंगाल के निचले हिस्से में […]
Asian Games 2023, IND vs BAN: बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर भारत पुरुष क्रिकेट के फाइनल में
खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से रौंदकर पुरुष क्रिकेट के फाइनल में जगह बनाकर पदक सुनिश्चित किया। भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और गेंदबाजों ने इसे सही साबित करते हुए बांग्लादेश को 20 ओवर में नौ विकेट पर […]
CWC की मीटिंग 9 अक्टूबर को, विधानसभा चुनावों और जाति जनगणना पर चर्चा की संभावना
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की अगली बैठक का आयोजन आगामी नौ अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में किया जाएगा जिसमें पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति, जाति जनगणना और कुछ अन्य विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आगामी सोमवार को […]
ICC WC 2023, NZ v ENG: कॉन्वे-रवींद्र के शतक, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदा
बाएं हाथ के बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र के आकर्षक शतक तथा इन दोनों के बीच रिकॉर्ड साझेदारी से न्यूजीलैंड ने गुरुवार को यहां एकदिवसीय विश्व कप के उद्घाटन मैच में इंग्लैंड को 82 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान का शानदार आगाज करने के साथ ही 2019 […]
रुपये-दिरहम में कारोबार बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं भारत और यूएई: गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रुपये और दिरहम में कारोबार को बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इससे द्विपक्षीय व्यापार को काफी बढ़ावा मिलेगा। गोयल ने कहा कि इसके अलावा इससे यूएई से भारत में धन भेजने की लागत भी कम […]
Coffee Day एंटरप्राइजेज ने सितंबर तिमाही में 433.91 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक की
कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (CDEL) सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कर्ज पर मूलधन तथा ब्याज के 433.91 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक गई है। यह सीईईएल की जून तिमाही में हुई 440.25 करोड़ रुपये की कर्ज चूक से कम है। कॉफी डे ने शेयर बाजार को दी जानकारी में […]
ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के पहले मैच में नदारद रही लोगों की भीड़, खाली दिखा स्टेडियम
Eng vs NZ Odi: पिछले चैम्पियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर वनडे विश्व कप के पहले मैच की शुरूआत के समय बमुश्किल दस हजार दर्शक जुटे और दिन ढलने के साथ भी आंकड़ा 15 से 17 हजार के बीच ही रहा। ऐसा लगता है कि भारत में एक साथ दो […]
India-Canada Row: हम डिप्लोमेट की समानता पर कर रहे हैं चर्चा- विदेश मंत्रालय
India-Canada Row: भारत ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में अपनी राजनयिक उपस्थिति में समानता सुनिश्चित करने के मुद्दे पर कनाडा के साथ चर्चा कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “हमने भारत में कनाडा की राजनयिक उपस्थिति में समानता की मांग की और चर्चा जारी है।” उन्होंने कहा, हमारा […]
यूरोप के 50 नेता स्पेन में एक बैठक में यूक्रेन के लिए अपने समर्थन पर जोर देंगे
स्पेन के ग्रेनाडा में लगभग 50 यूरोपीय नेता गुरुवार को इस बात पर जोर देने के लिए एकत्रित हो रहे हैं कि वे यूक्रेन के साथ खड़े हैं। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन को समर्थन देने का पश्चिमी संकल्प कुछ हद तक कमजोर दिखाई दे रहा है। जेलेंस्की यूरोपीय राजनीतिक […]
Cyber insurance market: भारत में रफ्तार पकड़ रहा है साइबर बीमा का बाजार – रिपोर्ट
Cyber insurance market: भारत में साइबर बीमा बाजार रफ्तार पकड़ रहा है और आगामी वर्षों में इसके 27-30 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। डेलॉयट की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का मौजूदा साइबर बीमा बाजार पांच-छह करोड़ डॉलर है और पिछले तीन साल से […]









