TBO Tek ने सेबी के समक्ष IPO के लिए किए दस्तावेज दाखिल
यात्रा वितरण कंपनी टीबीओ टेक लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष फिर से दस्तावेज दाखिल किए हैं। आईपीओ दस्तावेजों (डीआरएचपी) के अनुसार, आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर और प्रवर्तकों तथा निवेशकों द्वारा 15,635,996 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश […]
भारत की वृद्धि को टिकाऊ अर्थव्यवस्था के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है: SEBI के सदस्य अश्वनी भाटिया
सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अश्विनी भाटिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती आर्थिक वृद्धि को एक टिकाऊ अर्थव्यवस्था में तब्दील होने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वित्त बाजार स्थायी वित्त को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ‘ईएसजी निवेश के जरिए सतत वृद्धि में वित्त […]
JSW Steel का अक्टूबर में क्रूड स्टील प्रोडक्शन 12% बढ़ा
जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) का अक्टूबर में अपने कच्चे इस्पात का एकीकृत उत्पादन 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 23.12 लाख टन रहा। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पिछले साल इसी महीने में कच्चे इस्पात का उत्पादन 20.64 लाख टन रहा था। अपने भारतीय परिचालन से कंपनी ने अक्टूबर में सालाना […]
Telangana Elections 2023: बीआरएस तेलंगाना के लोगों की ‘ए’ टीम है, किसी की ‘बी’ टीम नहीं – रामा राव
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के वरिष्ठ नेता के. टी. रामा राव ने कहा कि उनकी पार्टी किसी की ‘बी टीम’ नहीं बल्कि तेलंगाना के लोगों की ‘ए टीम’ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी टीम’ है, रामा राव […]
Telangana: कांग्रेस उम्मीदवार श्रीनिवास रेड्डी के ठिकानों पर आयकर छापेमारी
तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को हैदराबाद और खम्मम में कांग्रेस उम्मीदवार पी श्रीनिवास रेड्डी के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर तलाशी ली। सूत्रों ने यह जानकारी दी। रेड्डी खम्मम जिले की पलैर विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। मीडिया में प्रकाशित […]
Delhi AQI Today: दिल्ली में जहरीली हवा का कहर जारी, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, मौसम की स्थिति अनुकूल होने की संभावनाओं के मद्देनजर शहर में दिवाली से ठीक पहले प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गुरुवार सुबह आठ बजे 420 दर्ज किया […]
Rupee vs Dollar Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 5 पैसे बढ़कर 83.25 पर पहुंचा
कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी मुद्रा के नरम रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.25 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों में गिरावट और विदेशी कोषों की सतत निकासी ने विदेशी निवेशकों की धारणा प्रभावित […]
बिना दावे वाली राशि पाने की प्रक्रिया हुई सुगम
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय (सेबी) ने बुधवार को सूचीबद्ध गैर-परिवर्तनीय प्रतिभूतियों से संबद्ध इकाइयों, रीट और इनविट के पास पड़े निवेशकों की बिना दावे वाली राशि के मामले से निपटने के लिए प्रक्रिया तय की। इसके साथ ही नियामक ने निवेशकों के ऐसी बिना दावे वाली राशि पर दावा करने के उपाय भी बताए हैं। […]
World Cup: नीदरलैंड को 160 रन से हरा पॉइंट टेबल में 7वें स्थान पर पहुंचा England
बेन स्टोक्स की आक्रामक शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने आईसीसी वनडे विश्व कप मैच में बुधवार को यहां नीदरलैंड 160 रन से हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की। दोनों ही टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हैं लेकिन विश्व कप में पाकिस्तान को छोड़कर शीर्ष सात स्थानों […]
Bihar: कैबिनेट ने आरक्षण बढ़ाने की मंजूरी दी
बिहार मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीएस) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए आरक्षण मौजूदा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर कुल 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव मंगलवार को पारित कर दिया। बिहार विधानमंडल के चालू सत्र के दौरान इस पर सदन में विधेयक लाया जाएगा। मंगलवार […]









