अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जताई सैन्य संचार पर सहमति
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने तनावपूर्ण संबंधों के दौर के बाद कामकाजी संबंध स्थापित करने के लिए चार घंटे की मुलाकात के दौरान उच्च स्तरीय सैन्य संचार, मादक द्रव्य विरोधी सहयोग और ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चर्चा फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों नेताओं की मुलाकात […]
हमास-इजराइल युद्ध : भारत ने एक बार फिर तनाव कम करने का आह्वान किया
इजराइल और हमास के बीच पिछले महीने से जारी युद्ध के बीच भारत ने गुरुवार को एक बार फिर तनाव कम करने का आह्वान किया। साथ ही संघर्ष में हताहत होते आम नागरिक की बढ़ती संख्या के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची […]
स्पेन के समाजवादी नेता Pedro Sánchez फिर से चुने गये प्रधानमंत्री
स्पेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज (Spain’s Pedro Sánchez) को नई सरकार बनाने के लिए गुरुवार को फिर से नेता चुना गया है। ज्यादातर सांसदों ने नई सरकार बनाने के लिए सांचेज का समर्थन किया है। समाजवादी नेता सांचेज को संसद के 350 सीट वाले निचले सदन में 179 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। केवल […]
निज्जर पर कनाडा के आरोपों पर जांच से इनकार नहीं कर रहा भारत, लेकिन उसे सबूत चाहिए: विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों की भूमिका के कनाडा के आरोपों पर जांच से भारत ने इनकार नहीं किया है लेकिन वह चाहता है कि कनाडा अपने आरोपों के संबंध में भारत को सबूत मुहैया कराए। जयशंकर ने वरिष्ठ पत्रकार […]
भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले से वैश्विक स्तर पर महंगाई नियंत्रित रही: एस. जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत की खरीद नीतियों के तहत रूस के साथ लेनदेन जारी रखने के फैसले ने तेल और गैस बाजारों में नरमी ला दी है और इसके परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए भारत को धन्यवाद दिया जाना चाहिए। बुधवार शाम यहां ‘रॉयल ओवरसीज […]
Pakistan: इमरान खान को बड़ी राहत! कोर्ट ने जेल से सुनवाई पर 20 नवंबर तक बढ़ाई रोक
पाकिस्तान की एक अदालत ने गुरुवार को सिफर (राजनयिक केबल) मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की जेल में सुनवाई के खिलाफ लगी रोक को 20 नवंबर तक बढ़ा दिया। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब और न्यायमूर्ति समन रफत इम्तियाज ने जेल में मुकदमे की सुनवाई को लेकर 71 वर्षीय […]
विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयरों में बढ़ा भरोसा! सितंबर तिमाही में निवेश बढ़कर 651 अरब डॉलर पर
चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में घरेलू शेयरों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के निवेश का मूल्य 15 प्रतिशत बढ़कर 651 अरब डॉलर हो गया। एक रिपोर्ट में यह आंकड़ा पेश किया गया है। मॉर्निंगस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एफपीआई के निवेश का मूल्य बढ़ने की प्रमुख वजह भारतीय शेयर बाजारों करा अच्छा प्रदर्शन […]
महंगाई नरम हुई, पर अभी लंबा सफर करना है तय: RBI बुलेटिन
मौद्रिक नीति उपायों और आपूर्ति के मोर्चे पर हस्तक्षेप के कारण खुदरा मुद्रास्फीति में कमी आई है लेकिन ‘हम अब भी मुश्किलों से बाहर नहीं निकले हैं और अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।’ भारतीय रिजर्व बैंक के गुरुवार को जारी नवंबर महीने के बुलेटिन में यह बात कही गई है। बुलेटिन में अर्थव्यवस्था […]
Hero MotoCorp Sales : त्योहारी सीजन में हीरो ने बेचे 14 लाख वाहन, अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा
Hero MotoCorp Sales : हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल 32 दिन में 14 लाख से अधिक दोपहिया वाहन बेचकर त्योहारी सीजन में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी ने नवरात्र के पहले दिन से 15 नवंबर को ‘भाई दूज’ के बीच बिक्री का यह […]
भारत की अर्थव्यवस्था 2024-26 के दौरान 6-7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी: S&P
वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने भारत की आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं मध्यम अवधि में मजबूत रहने का अनुमान जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 से लेकर 2025-26 तक देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सालाना 6-7.1 प्रतिशत की वृद्धि होगी। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि स्वस्थ […]









