देश से नफरत मिटाना मेरा मकसद, इसके लिए मोदी को हराना जरूरी: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उनका लक्ष्य देश में नफरत खत्म करना है और इसके लिए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हराना जरूरी है। उन्होंने यहां नामपल्ली में एक चुनावी सभा में यह आरोप भी लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), प्रधानमंत्री मोदी और ‘कट्टरपंथियों’ ने पूरे देश […]
वर्ष 2026 तक 7 प्रतिशत होगी भारत की GDP ग्रोथ, चीन की वृद्धि दर पड़ेगी सुस्तः S&P
अमेरिकी रेटिंग एजेंसी एसएंडपी (S&P) ने मंगलवार को कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर वर्ष 2026 तक बढ़कर सात प्रतिशत तक पहुंच जाएगी जबकि चीन के लिए इसके सुस्त पड़कर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने ‘चाइना स्लोज इंडिया ग्रोथ’ शीर्षक से जारी एक रिपोर्ट में […]
इतनी उम्मीदें मत पालो कि दिल ही टूट जाये, वर्ल्ड कप में भारत की हार पर बोले कपिल देव
भारत को पहली बार 1983 में विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने इस महीने वनडे विश्व कप फाइनल (World Cup Final) में आस्ट्रेलिया के हाथों भारत की छह विकेट से हार पर कहा कि अत्यधिक हाइप से दिल टूटते हैं लिहाजा संतुलन बनाये रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशंसकों को […]
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के ‘आपत्तिजनक बयानों’ को लेकर EC से कार्रवाई की मांग की
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कथित ‘आपत्तिजनक बयानों’ के मामले में मंगलवार को निर्वाचन आयोग से जल्द कार्रवाई की मांग की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर यह आग्रह भी किया कि वह तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रचार खत्म होने […]
विधानसभा चुनाव: चार राज्यों में प्रधानमंत्री ने की करीब 40 सभाएं, मिजोरम में एक भी नहीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के आखिरी दौर में 40 के करीब चुनावी सभाओं को संबोधित किया और कुछ रोड शो भी किए। मध्य प्रदेश में सबसे अधिक उन्होंने 14 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया जबकि मिजोरम में वह किसी भी चुनावी कार्यक्रम में […]
Tunnel Rescue: आखिरी चरण में पहुंचा मजदूरों को निकालने का अभियान, जानें अब तक के लेटेस्ट अपडेट
Uttarakhand Tunnel Rescue: बचावकर्मी मंगलवार को सिलक्यारा सुरंग के अवरूद्ध हिस्से में पड़े मलबे के दूसरी ओर पिछले 16 दिन से फंसे 41 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए जरूरी 60 मीटर तक की खुदाई के काम को पूरा करने के करीब पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले उत्तराखंड के सूचना विभाग […]
इजराइल-हमास युद्ध में 2 और दिन लगा रहेगा विराम, इन शर्तों के न पूरा होने पर फिर शुरू होगी जंग
बंधक बनाए गए और लोगों को छोड़े जाने के हमास के वादे के बीच इजराइल के साथ उसका युद्ध विराम समझौता पांचवें दिन मंगलवार को जारी रहा। हमास द्वारा बंधक बनाकर रखे गए लोगों और इजराइल की जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों की अदला-बदली के दो और दौर के वादे के साथ दोनों पक्ष युद्ध […]
Virat Kohli का विकेट गिरते ही स्टेडियम में छा गया था लाइब्रेरी जैसा सन्नाटा: पैट कमिंस
आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का कहना है कि अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर विश्व कप फाइनल के दौरान विराट कोहली का विकेट गिरते ही मैदान पर मौजूद करीब एक लाख दर्शकों में ऐसा सन्नाटा छा गया मानो वह किसी लाइब्रेरी में हो । आस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर छठी बार […]
Adani Total ने नेचुरल गैस में ग्रीन हाइड्रोजन मिश्रण का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया
अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने घरों में खाना पकाने और ईंधन के रूप में उद्योग को बेचे जाने वाली प्राकृतिक गैस में प्रायोगिक तौर पर हरित हाइड्रोजन का मिश्रण शुरू कर दिया है। उद्योगपति गौतम अदाणी का समूह और फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज की संयुक्त उद्यम कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा […]
महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का पहला दौर बुधवार को होगा शुरू
सरकार महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का पहला दौर बुधवार को शुरू करेगी। इसमें 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक के लिए बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। आधिकारिक बयान के अनुसार, महत्वपूर्ण खनिजों के 20 ब्लॉक देश भर में फैले हुए हैं। महत्वपूर्ण खनिज देश की आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। मंत्रालय ने मंगलवार को […]









