Sugarcane Purchase Price: पंजाब सरकार का किसानों को तोहफा, गन्ने का दाम 11 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गन्ने की कीमत में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की और कहा कि 391 रुपये प्रति क्विंटल की नई दर देश में सबसे अधिक है। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही किसानों को आश्वासन दिया था कि उनके लिए ‘‘अच्छी खबर’’ आने वाली है। […]
Fuel Price Revision: LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, विमान ईंधन 4.6 प्रतिशत हुआ सस्ता
विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में शुक्रवार को 4.6 प्रतिशत की कटौती की गई। वहीं वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) का दाम 21 रुपये बढ़ाया गया है। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का दाम 903 रुपये पर कायम रखा गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों […]
Flair Writing IPO Listing: फ्लेयर राइटिंग की बाजार में शानदार एंट्री, 65% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू
कलम बनाने वाली कंपनी फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्री के शेयर ने शुक्रवार को शानदार शुरुआत की और 304 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 65 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर ने 65.45 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 503 रुपये पर अपनी शुरुआत की। फिर यह 69 प्रतिशत चढ़कर 514 रुपये पर पहुंच […]
November Auto Sales: महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल थोक बिक्री नवंबर में 21 प्रतिशत बढ़ी
महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की नवंबर में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 70,576 इकाई रही। कंपनी ने नवंबर 2022 में 58,303 इकाइयों की आपूर्ति की थी। एमएंडएम की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मोटर वाहन निर्माता ने पिछले महीने यूटिलिटी वाहनों की 39,981 इकाइयों की आपूर्ति की। यह […]
COP 28 Dubai Summit: प्रधानमंत्री मोदी दुबई में सात द्विपक्षीय बैठक करेंगे और चार भाषण देंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुबई में करीब 21 घंटे के अपने प्रवास के दौरान सात द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होंगे, चार भाषण देंगे और जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्यक्रमों में दो विशेष पहलों में भाग लेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व के कई नेताओं के साथ उनके अनौपचारिक बैठकें करने की […]
Dollar Vs Rupee: रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ 83.29 प्रति डॉलर पर
रुपये शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त के साथ 83.29 पर रहा। विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय मुद्रा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.29 पर खुला। फिर 83.25 के उच्च […]
Israel-Hamas Truce: युद्धविराम के 7वें दिन इजराइल ने और फलस्तीनी कैदियों को किया रिहा
फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास और इजराइल के बीच अस्थायी युद्धविराम समझौते के तहत बृहस्पतिवार को गाजा पट्टी में हमास की कैद से आठ इजराइली बंधकों को रिहा किया। इजराइली सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि युद्धविराम समझौते के तहत शुक्रवार तड़के इजराइल ने 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। सात अक्टूबर […]
REC की चालू वित्त वर्ष में 1.5 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना
सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. चालू वित्त वर्ष में 1.5 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी के निदेशक मंडल ने जुटायी जाने वाली राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पहले यह राशि 1.2 लाख करोड़ रुपये थी। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आरईसी के निदेशक मंडल […]
एम्स की जांच में स्वस्थ निकले सिलक्यारा में फंसे श्रमिक, घर रवाना
उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए सभी 41 श्रमिक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में हुई चिकित्सकीय जांचों में स्वस्थ पाए गए हैं और अब वे अपने घर जा सकते हैं। एम्स प्रशासन ने बताया कि सभी मजदूर चिकित्सकीय जांच में स्वस्थ पाए गए हैं और अब वे अस्पताल से जा सकते […]
संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता: COP28 के अध्यक्ष ने कहा- जीवाश्म ईंधनों पर करेंगे विचार
कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (कॉप28 ) के अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर ने गुरुवार को कहा कि इस साल की संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में जीवाश्म ईंधनों पर प्रमुखता से विचार किया जाएगा और कोई भी मुद्दा बातचीत के दायरे से बाहर नहीं है। कॉप28 के पूर्ण सत्र का उद्घाटन करते हुए अल जाबेर ने कहा, ‘यह […]









