इजराइल ने दक्षिणी गाजा पर किए हमले, उत्तरी हिस्से में एक अस्पताल पर की छापेमारी
इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा को निशाना बनाते हुए हमले किए, जिसमें 28 फलस्तीनियों की मौत हो गई। साथ ही इजराइल ने गाजा के उत्तरी हिस्से में एकमात्र संचालित अस्पताल पर भी छापेमारी की। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब इजराइली हमले में तीन बंधकों की मौत के बाद उस पर […]
PM मोदी ने की बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात, कहा- इजराइल- हमास युद्ध के समाधान की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और इस दौरान मानवीय सहायता और बातचीत व कूटनीति के जरिए इजराइल-हमास संघर्ष के समाधान की जरूरत दोहराई। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बात की और उन्हें इजरायल-हमास संघर्ष […]
H-1B वीजा के डोमेस्टिक रिन्यूअल की प्रक्रिया को व्हाइट हाउस से मिली मंजूरी
अमेरिका में काम करने के लिए आवश्यक एच-1बी वीजा के पात्र आवेदकों के लिए घरेलू वीजा नवीनीकरण की प्रक्रिया फिर से शुरू करने के लिए एक प्रस्ताव को व्हाइट हाउस की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसकी व्हाइट हाउस के तहत कार्यरत एक शीर्ष नियामक संस्था द्वारा […]
पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने अवमानना मामले में इमरान, फवाद के खिलाफ अभियोग टाला
पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने चुनाव निकाय और मुख्य चुनाव आयुक्त की अवमानना के मामले में मंगलवार को एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व केंद्रीय मंत्री फवाद चौधरी के खिलाफ अभियोग टाल दिया। दोनों नेताओं के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने के लिए निर्वाचन आयोग की चार सदस्यीय पीठ मंगलवार को अडियाला जेल पहुंची, […]
अगले साल निफ्टी 10 फीसदी बढ़ेगा, बड़ी कंपनियों में होगा तेज इजाफा: HDFC Securities
भारतीय शेयर बाजार 2024 में 10 प्रतिशत तक बढ़ेगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने मंगलवार को यह अनुमान जताया। घरेलू ब्रोकरेज कंपनी के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि 2024 के अंत में निफ्टी के मौजूदा स्तर से 8-10 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। NSE का 50 शेयरों वाला सूचकांक मंगलवार को 21,453 […]
दिल्ली जल बोर्ड का घाटा बढ़कर 1,196 करोड़ रुपये के पार, 70 हजार करोड़ से ज्यादा के कर्ज में डूबा DJB
दिल्ली जल बोर्ड (DJB) का वित्तीय घाटा 2019-20 के 344.05 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2021-22 में 1,196.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं बोर्ड पर 73,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि DJB का घाटा 2022-23 में 854.86 करोड़ रुपये रहने का अनुमान […]
GSTAT के अध्यक्ष एवं सदस्यों की आयु सीमा बढ़ाने को लेकर विधेयक लोकसभा में पारित
लोकसभा ने वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) के अध्यक्ष और सदस्यों के लिए आयु सीमा बढ़ाने के प्रावधान वाले केंद्रीय माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 को मंगलवार को मंजूरी दे दी। निचले सदन ने विधेयक पर हुई चर्चा का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जवाब दिए जाने के बाद ध्वनि […]
Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी तेजी; Sensex 122 अंक चढ़ा, Nifty 21,500 के नीचे
घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 122 अंक चढ़कर बंद हुआ । वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार में तेजी आई। कारोबार के दौरान दोनों मानक सूचकांक…सेंसेक्स और निफ्टी…रिकॉर्ड स्तर पर चले गये थे। तीस शेयरों पर आधारित […]
China Earthquake: 6.2 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके से चीन में तबाही; 118 लोगों की मौत, 500 से अधिक लोग घायल
China Earthquake: उत्तर पश्चिमी चीन के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में मध्य रात्रि को आए शक्तिशाली, 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 118 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात 11 बजकर 59 मिनट पर गांसू […]
Vedanta को NCD के जरिए 3,400 करोड़ रुपये जुटाने की मिली मंजूरी
खनन समूह वेदांता लिमिटेड के निदेशक मंडल द्वारा गठित निदेशकों की एक समिति ने गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (NCD) के जरिए 3,400 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी निजी नियोजन के आधार पर एक या अधिक बार में गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (NCD) जारी करेगी। वेदांता लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, […]









