facebookmetapixel
Advertisement
वेनेजुएला में भूकंप का कहर! 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल; राहत-बचाव अभियान जारीभारत की ₹28 लाख करोड़ की खेती-किसानी पर मंडरा रहा खतरा, कमजोर मानसून ने बढ़ाई देश की चिंतासिर्फ लोन बांटने की नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर फोकस; कोटक महिंद्रा बैंक पर BUY की सलाह, ₹470 का टारगेटLG, Blue Star: गर्मी और AC की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 6 शेयर, 23% तक अपसाइड के टारगेटVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भावबंगाल में उद्योगों की वापसी का बिगुल! BJP सरकार लाई 5,000 करोड़ रुपये की नई निवेश योजना

लेखक : भाषा

भारत

GST council की बैठक 9 सितंबर को, दरों को तर्कसंगत बनाने पर होगी चर्चा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक नौ सितंबर को होगी। परिषद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक खाते पर लिखा, ‘‘ जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक नौ सितंबर 2024 को नई दिल्ली में होगी।’’ केंद्र तथा राज्यों के वित्त मंत्रियों वाली जीएसटी परिषद, वस्तु एवं सेवा कर […]

भारत

EOS-8: इसरो की नई उड़ान, 16 अगस्त को अंतरिक्ष में जाएगा नया उपग्रह

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा है कि उसका नवीनतम भू प्रेक्षण उपग्रह ईओएस-08 अब 16 अगस्त को अपने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी)-डी3 की तीसरी और अंतिम विकासात्मक उड़ान के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा। इससे पहले अंतरिक्ष एजेंसी ने घोषणा की थी कि प्रक्षेपण 15 अगस्त को किया जाएगा।  इसरो ने प्रक्षेपण एक […]

ताजा खबरें, बाजार, शेयर बाजार

अदाणी ग्रुप की 10 में से नौ कंपनियों के शेयरों में तेजी लौटी, फुस्स हुई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट

Adani Stocks: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की लिस्टेड 10 कंपनियों में से नौ के शेयरों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। एक दिन पहले इन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) के शेयर में मंगलवार को तेज उछाल आया और यह छह प्रतिशत चढ़ा। […]

कंपनियां

Inox Wind को एवररिन्यू से मिला 51 मेगावाट का कॉन्ट्रैक्ट

आइनॉक्स विंड को एवररिन्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से 51 मेगावाट उपकरण आपूर्ति का ठेका मिला है। कंपनी बयान के अनुसार, आइनॉक्स विंड इसके लिए बहु-वर्षीय परिचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) सेवाएं भी उपलब्ध कराएगी। यह कॉन्ट्रैक्ट आइनॉक्स विंड के नवीनतम तीन मेगावाट पवन टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) से उपकरण आपूर्ति से जुड़ा है। आइनॉक्स विंड के मुख्य […]

भारत

Mumbai Traffic Rules: मुंबई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 221 ई-मोटरसाइकिल सवारों पर मामला दर्ज

मुंबई में यातायात पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 290 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल जब्त की हैं और इन दोपहिया वाहन चलाने वाले 221 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने नौ से 11 अगस्त तक सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने और स्वयं एवं दूसरों के जीवन […]

अंतरराष्ट्रीय, ताजा खबरें

अमेरिका ने बांग्लादेश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के आरोपों का किया खंडन, कहा-हमारी कोई संलिप्तता नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने बांग्लादेश के आंतरिक मामलों में अमेरिकी हस्तक्षेप के आरोपों का खंडन किया है। बांग्लादेश में हिंसा के कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने सोमवार को अपने दैनिक संवाददाता […]

कंपनियां

JSW Steel ऑस्ट्रेलियाई कंपनी में दो-तिहाई हिस्सेदारी 12 करोड़ डॉलर में खरीदेगी

घरेलू इस्पात उत्पादक जेएसडब्ल्यू स्टील के निदेशक मंडल ने ऑस्ट्रेलिया की कंपनी एम रेस एनएसडब्ल्यू एचसीसी में 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 12 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निवेश को मंजूरी दी है। जेएसडब्ल्यू स्टील ने सोमवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि उसके पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी जेएसडब्ल्यू स्टील […]

आज का अखबार, कंपनियां, समाचार

राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण का निर्देश, RCap की समाधान योजना की मंजूरी में तेजी लाए रिजर्व बैंक

राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) ने सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक और औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) को हिंदुजा समूह की कंपनी आईआईएचएल की तरफ से रिलायंस कैपिटल के लिए पेश समाधान योजना पर अमल से संबंधित मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। एनसीएलटी के मुंबई पीठ ने इंडसइंड इंटरनैशनल होल्डिंग्स लिमिटेड […]

ताजा खबरें, बाजार, राजनीति, शेयर बाजार

Hindenburg vs SEBI: विपक्ष ने JPC की मांग उठाई, भाजपा ने कहा- भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का किया जा रहा ढकोसला

Hindenburg SEBI News: कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी बुच के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को लेकर सोमवार को उनके इस्तीफे की मांग की और कहा कि अदाणी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच होनी चाहिए। दूसरी तरफ, भारतीय जनता […]

अर्थव्यवस्था, ताजा खबरें

वस्तुओं का निर्यात दूसरी तिमाही में 4.2 प्रतिशत बढ़कर 111.7 अरब डॉलर रहने का अनुमान

देश में मजबूत आर्थिक गतिविधियों के साथ कुल वस्तु निर्यात चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 4.2 प्रतिशत बढ़कर 111.7 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। भारतीय निर्यात आयात बैंक (इंडिया एक्जिम बैंक) ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में गैर-तेल निर्यात 6.26 […]

1 308 309 310 311 312 1,692
Advertisement
Advertisement