Starliner landing: बोइंग का स्टारलाइनर यान Sunita Williams और Butch Wilmore के बिना धरती पर लौटा, अब इस दिन होगी दोनों की वापसी
Starliner landing: बोइंग का ‘स्टारलाइनर’ यान शुक्रवार को अंतरिक्ष यात्री-सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर (Butch Wilmore) के बिना ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती पर लौटा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होने के छह घंटे बाद ‘स्टारलाइनर’ न्यू मेक्सिको के ‘व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज’ पर उतरा। ‘स्टारलाइनर’ ने लंबे इंतजार के बाद […]
भाजपा में शामिल हुए बीजद के सुजीत कुमार, नवीन पटनायक का पार्टी ने लगाया पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व राज्य सभा सदस्य सुजीत कुमार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। बीजद ने शुक्रवार को कुमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था। कुमार ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं […]
Swiggy ने लॉन्च किया ‘इनकॉग्निटो’ मोड, यूजर्स को मिलेगी गोपनीय रूप से ऑर्डर करने की सुविधा
ऑनलाइन आपूर्ति मंच स्विगी ने शुक्रवार को कहा कि उसने उद्योग में पहली बार ‘इनकॉग्निटो’ मोड सुविधा शुरू की है, जिससे उपयोगकर्ता भोजन और अन्य जरूरी सामान का ऑर्डर गोपनीय ढंग से दे सकते हैं। इनकॉग्निटो इंटरनेट ब्राउजर का एक खास स्वरूप है जिसका इस्तेमाल करने पर उपयोगकर्ता की सर्च हिस्ट्री दर्ज नहीं होती है […]
9 और हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा सुविधा शुरू
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने देश में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के स्वामित्व वाले नौ और हवाई अड्डों पर शुक्रवार को डिजी यात्रा सुविधा की शुरुआत की। एक अधिकारी ने बताया कि इन हवाई अड्डों में विशाखापत्तनम, पटना, रायपुर, भुवनेश्वर, गोवा (दाबोलिम), इंदौर, रांची, कोयम्बटूर और बागडोगरा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नायडू […]
रेलवे के इस अधिकारी पद पर भर्ती के लिए 52 वर्ष से कम होनी चाहिए उम्र, बोर्ड ने 68 रेल मंडलों के लिए जारी की गाइडलाइन
रेलवे बोर्ड ने अपने 68 रेल मंडलों के लिए मंडल रेल प्रबंधकों (DRM) की नियुक्ति के लिए नए दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी है, जिसके अनुसार डीआरएम के रूप में चयन के लिए विचार किए जा रहे अधिकारियों की आयु अन्य पात्रता मानदंडों के अलावा 52 वर्ष से कम होनी चाहिए। तीन सितंबर, 2024 को […]
महाराष्ट्र सरकार ने 1.17 लाख करोड़ रुपये के निवेश वाले 4 बड़े प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, पैदा होंगे 29,000 रोजगार
महाराष्ट्र सरकार ने उच्च प्रौद्योगिकी वाली चार विशाल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल 1.17 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है। इसके साथ ही इनसे मुंबई के पास मराठवाड़ा, विदर्भ, पुणे और पनवेल में 29,000 रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार शाम को राज्य […]
अश्विनी वैष्णव, अनिल कपूर ‘टाइम’ मैगजीन की AI 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि और अभिनेता अनिल कपूर उन भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें ‘टाइम’ पत्रिका की प्रतिष्ठित ‘एआई 2024′ में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में शामिल किया गया है। गुरुवार को जारी इस सूची में 15 भारतीय या भारतीय मूल के लोग हैं। इनमें गूगल […]
India’s Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़कर 683.987 अरब डॉलर पर पहुंचा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 2.299 अरब डॉलर बढ़कर 683.987 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 7.023 अरब डॉलर बढ़कर 681.688 अरब डॉलर हो गया था। रिजर्व […]
पोस्टपोन हो गई कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’, सेंसर बोर्ड से नहीं मिली मंजूरी
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) की रिलीज तिथि स्थगित कर दी गई है और नई तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। अभिनेत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘इमरजेंसी’ देशभर के सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं को अभी तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी […]
ICICI Bank-Videocon loan case: सुप्रीम कोर्ट ने चंदा कोचर और उनके पति को नोटिस जारी किया
ICICI Bank-Videocon loan case: सुप्रीम कोर्ट ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और उनके व्यवसायी पति दीपक कोचर की गिरफ्तारी को ‘अवैध’ घोषित करने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सीबीआई की एक याचिका पर शुक्रवार को उनसे जवाब मांगा। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और […]









