Canara Bank Q1 Results: 75 फीसदी बढ़ा मुनाफा, NPA में आई गिरावट
सरकारी स्वामित्व वाले केनरा बैंक (Canara Bank ) ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ (net profit) 75 प्रतिशत बढ़कर 3,535 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बताया कि फंसे हुए कर्ज में गिरावट और ब्याज आय में वृद्धि से उसे मदद मिली। बेंगलूरु स्थित कर्जदाता ने […]
Gyanvapi Survey: SC ने ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर 26 जुलाई शाम पांच बजे तक लगाई रोक
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के ‘विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण’ पर 26 जुलाई को शाम पांच बजे तक रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कहा कि वह उसके आदेश की समाप्ति से पहले मस्जिद समिति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करे। वाराणसी […]
EPFO Interest : मोदी सरकार की लगी मुहर, 6.5 करोड़ PF खााताधारकों को जल्द मिलेगा 8.15 प्रतिशत ब्याज
EPFO Interest: सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना (Employees Provident Fund) के तहत जमा पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की पुष्टि की है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 28 मार्च 2023 को 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला […]
Ramkrishna Forgings ने 205 करोड़ रुपये में मल्टीटेक ऑटो, माल मेटालिक्स का किया अधिग्रहण
रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड (Ramkrishna Forgings Ltd) ने सोमवार को कहा कि उसने मल्टीटेक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी माल मेटालिक्स प्राइवेट लिमिटेड का 205 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है। मल्टीटेक ऑटो (Multitech Auto Private Ltd) और माल मेटालिक्स (Mal Metalliks Private Limited) गाड़ियों के लिए असेंबली टॉप कवर, शिफ्ट […]
Twitter Logo: अब नीली चिड़िया नहीं, ‘X’ होगा ट्विटर का नया लोगो
सोशल मीडिया मंच ‘ट्विटर’ अब अपने ‘लोगो’ के लिए प्रसिद्ध नीली चिड़िया की जगह अंग्रेजी के ‘एक्स’ अक्षर का इस्तेमाल करेगा। उद्योगपति एलन मस्क ने रविवार को यह जानकारी दी। मस्क ने पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। उसके बाद उन्होंने साइट में कई बदलाव किए हैं। मस्क ने रविवार देर […]
Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट साथ 82.01 पर पहुंचा
Rupee vs Dollar: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशक इस सप्ताह होने वाली एफओएमसी बैठक और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का […]
Manipur Violence : मणिपुर में लगातार हिंसा जारी, महिलाओं समेत लोगों की भीड़ ने खाली मकानों, स्कूल में लगाई आग
मणिपुर में चुराचांदपुर के तोरबुंग बाजार इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने कम से कम 10 खाली पड़े मकानों और एक स्कूल में आग लगा दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की भीड़ के आगे सैकड़ों महिलाएं चल रही थीं और ऐसा बताया जा रहा है कि ये महिलाएं […]
Spain Elections: स्पेन में किसी भी दल को नहीं मिला स्पष्ट बहुमत, राजनीतिक गतिरोध की आशंका
Spain Elections 2023: Spain में रविवार को घोषित चुनाव परिणाम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाने के कारण देश राजनीतिक गतिरोध की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। चुनाव में रूढ़िवादी पॉपुलर पार्टी (पीपी) को सर्वाधिक मत मिले, लेकिन बड़ी जीत हासिल करने और प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को सत्ता से हटने […]
Asian Games: मुक्केबाज विजेंदर कुमार ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए
ओलंपियन मुक्केबाज विजेंदर कुमार और अन्य मुक्केबाजों ने एशियाई खेलों की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) मनमाने नियमों के आधार पर अपने चहेतों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इन सभी ने चयन प्रक्रिया में शामिल दो विदेशी ट्रेनर पर पक्षपात करने के आरोप लगाए। द्रोणाचार्य […]
भारतीय पुरुष ट्रैप टीम ने ISSF जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता
भारत के बखतरुद्दीन मालिक, शार्दुल विहान और आर्य वंश त्यागी की पुरुष ट्रैप टीम ने कोरिया के चांगवान में चल रही ISSF विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। यह भारत का इस चैम्पियनशिप में 15वां पदक था। More medals 🏅 for #India at the #Changwon Junior Worlds as (from left) Bakhtiyar Malek, Shardul Vihaan […]









