नीतीश ने 20 साल बाद छोड़ा गृह विभाग, सम्राट चौधरी को मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी; वित्त मंत्रालय JDU के खाते में
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। पिछले 20 साल से खुद संभाल रहे गृह विभाग को उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दे दिया। यह पहली बार है जब नीतीश के हाथ से गृह विभाग गया हो। हालांकि उन्होंने सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय और विजिलेंस विभाग अपने पास ही रखे हैं। […]
भारत सरकार का बड़ा फैसला! एयरपोर्ट के बाद अब देश के 250 बड़े-छोटे बंदरगाहों की सुरक्षा CISF के हाथों में
भारत सरकार ने देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है। अब करीब 250 बड़े-छोटे बंदरगाहों की सुरक्षा की कमान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF को सौंप दी गई है। शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने 18 नवंबर को आदेश जारी […]
SEBI ने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में म्युचुअल फंड को निवेश करने से रोका, एंकर राउंट में दी अनुमति
मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने म्युचुअल फंड को प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में निवेश करने से रोक दिया है, लेकिन उन्हें एंकर दौर में निवेश करने की अनुमति दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी। यह कदम आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने वाली कंपनियों के मूल्यांकन में नकदी बढ़ाने तथा […]
Tejas fighter jet crash in Dubai: दुबई एयरशो में तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पायलट की मौत
Tejas fighter jet crash in Dubai: भारतीय वायुसेना (IAF) का तेजस लड़ाकू विमान शुक्रवार को दुबई एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान क्रैश हो गया और इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी वायुसेना ने दी। IAF ने अपने संक्षिप्त बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के […]
IndiGo करेगी ₹7,270 करोड़ का निवेश, अपनी सब्सिडियरी कंपनी से करेगी विमानों का अधिग्रहण
घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने विमान अधिग्रहण के लिए अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इंटरग्लोब एविएशन फाइनेंशियल सर्विसेज आईएफएससी प्राइवेट लिमिटेड में 82 करोड़ डॉलर (करीब 7,270 करोड़ रुपये) के निवेश को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। IndiGo कैसे करेगी निवेश? कंपनी ने बताया कि यह निवेश इक्विटी शेयर और 0.01% नॉन-कम्युलेटिव, ऑप्शनल […]
REITs को मार्केट इंडेक्स में शामिल करने की तैयारी, निवेश को मिलेगी नई उड़ान; सेबी लाएगी आसान नियम
मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) उद्योग के स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर REITs (रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) को मार्केट इंडेक्स में शामिल करने पर काम करेगा। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि इससे इन इंस्ट्रूमेंट्स की लिक्विडिटी में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मार्केट इंडेक्स में REITs के जुड़ने से क्या […]
क्या सोना अब और टूटेगा? जानिए क्यों घट रही हैं कीमतें
Gold Outlook: इस समय सोने की कीमत दबाव में है, और इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अब लोगों को भरोसा नहीं रहा कि अमेरिका दिसंबर में ब्याज दरें कम करेगा। पहले उम्मीद थी कि दरें घटेंगी, जिससे सोने को फायदा मिलता, लेकिन अब यह उम्मीद कम हो गई है और इसका सीधा असर […]
Groww Q2 Results: दमदार तिमाही से शेयर 7% उछला, मुनाफा 25% बढ़ा; मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ के पार
Groww Q2 Results: ग्रो की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन गैरेज वेंचर्स के शेयर शुक्रवार को 7 प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करने के चलते देखने को मिली। कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका मुनाफा पिछली तिमाही की तुलना में 25 प्रतिशत बढ़ गया। […]
Stocks To Watch Today: RIL से लेकर TCS और Adani Ports तक, शुक्रवार को इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन
Stocks to Watch Today, Friday, November 21, 2025: वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (21 नवंबर) को सपाट खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8 बजे 6 अंक 26,212 पर चल रहा था। यह प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी-50 (निफ्टी-50) के गिरावट में खुलने का […]