एमकैप में भारत का हिस्सा 4 % से ज्यादा
वैश्विक बाजार पूंजीकरण में भारत के इक्विटी बाजार का योगदान पहली बार चार प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। पिछले एक साल के दौरान दुनिया के समकक्ष देशों की तुलना में घरेलू बाजार के तेज प्रदर्शन के मद्देनजर एक साल में यह हिस्सेदारी 74 फीसदी बढ़ चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि अक्टूबर 2021 […]
विश्लेषकों ने कहा, कैश इज किंग
केंद्रीय बैंक के कदमों के कारण बाजार में आए हालिया उतारचढ़ाव ने विश्लेषकों को सतर्क कर दिया है और उनका सुझाव है कि निवेशकों को शेयर विशेष पर ही केंद्रित रहना चाहिए। उनका मानना है कि सुरक्षात्मक दांव मसलन एफएमसीजी व फार्मा जैसे क्षेत्र ऐसे अनिश्चित माहौल में निवेश के लिहाज से बेहतर बने रहेंगे। उदाहरण […]
‘भारत में लग्जरी होटल दरें कम’
फ्रांसीसी आतिथ्य प्रमुख एकॉर ने हाल में कीस्टोन रिजॉर्ट के लिए फेयरमोंट के साथ हस्ताक्षर किए। इसके साथ कंपनी भारत में अपने लक्जरी होटलों का विस्तार करेगी। 2024 में शुरू हो रही संपन्न लोगों की इस होटल श्रृंखला का इस्तेमाल बड़ी शादियों और कॉरपोरेट क्षेत्र के लोगों के ठहरने में किया जाएगा। एकॉर के भारत, […]
ऑर्डर पहुंचाएंगे जोमैटो के सीईओ!
अगली बार आपके जोमैटो से ऑर्डर करने पर इसके संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) दीपेंद्र गोयल खुद ऑर्डर पहुंचाने आपके घर तक आ सकते हैं। हाल ही में नौकरी डॉट कॉम के मालिक और जोमैटो के निवेशक संजीव बिकचंदानी ने खुलासा किया कि लगभग तीन साल से गोयल सहित जोमैटो के कई वरिष्ठ प्रबंधक हर […]
नियमों का पालन करेंगी ओला, उबर
ऐप आधारित वाहन सेवा प्रदाता कंपनी ओला और उबर ने कर्नाटक सरकार के आदेश का जवाब देते हुए नियमों का अनुपालन करने को कहा है। कर्नाटक सरकार ने इन सेवा प्रदाताओं द्वारा मनचाहा किराया लेने के कारण ऑटो-रिक्शा सेवा को गैर-कानूनी करार दिया था। सरकार के इस कदम के बाद ओला और उबर ने नियमों […]
एफएमसीजी की बढ़ेगी कमाई!
दैनिक उपभोक्ता वस्तुओं का निर्माण करने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) के राजस्व में कीमत बढ़ोतरी के कारण जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान इजाफा रहने की उम्मीद है, हालांकि वजन में कमी, मुद्रास्फीति और ग्रामीण मांग में मंदी के कारण बिक्री पर दबाव रहने की आशंका है। इस तिमाही के दौरान एफएमसीजी उत्पादों की ग्रामीण मांग नरम रही। गोदरेज […]
सरकारी कंपनियों के पूंजीगत व्यय को गति
केंद्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) ने वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान साल के 6.62 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लक्ष्य का 43 फीसदी व्यय किया है। इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में कंपनियों ने 5.95 लाख करोड़ रुपये सालाना व्यय के लक्ष्य का […]
प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 फीसदी बढ़ा
कॉरपोरेट और व्यक्तिगत आयकर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अभी तक करीब 24 फीसदी बढ़ा है। कर विभाग ने एक बयान में कहा कि 1 अप्रैल से 8 अक्टूबर के दौरान कॉरपोरेट आय पर कर संग्रह में 16.74 फीसदी की वृद्धि हुई है, वहीं व्यक्तिगत आयकर संग्रह में 32.30 फीसदी उछाल आई है। […]
निफ्टी फर्मों के लाभ पर दिखेगा दबाव
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारतीय उद्योग जगत की कमाई में अप्रत्याशित वृद्धि का दौर खत्म हो सकता है। असल में महामारी के बाद कंपनियों के मुनाफे में जोरदार इजाफा देखा जा रहा था। अधिकतर ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनियों का मुनाफा घटेगा और आय में मामूली इजाफा हो सकता है। […]
गैर-जरूरी खर्च घटाने की कवायद
वित्त मंत्रालय के अधिकारी विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के साथ सोमवार से बजट-पूर्व बैठकों का दौर शुरू करेंगे। मंत्रालय के अधिकारियों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती उन क्षेत्रों की पहचान करने की होगी जिनमें गैर-जरूरी खर्चों में कटौती की जा सके ताकि वित्त वर्ष 2023 में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य हासिल किया जा सके। सरकार […]
