Electricity subsidy : दिल्ली कैबिनेट ने दी बिजली सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी
दिल्ली कैबिनेट ने आज दिल्ली वालों को बिजली पर मिल रही सब्सिडी पर जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पहले की तरह ही 200 यूनिट तक फ्री, 200-400 तक 50 फीसदी छूट रहेगी। साथ ही वकीलों, किसानों और 1984 दंगा पीड़ितों को भी पहले की तरह बिजली पर सब्सिडी जारी रहेगी। अक्टूबर से […]
एवलॉन टेक को पहले दिन मिली 3 फीसदी बोली
एवलॉन टेक के आईपीओ को पहले दिन सोमवार को 3 फीसदी आवेदन मिले। आईपीओ की खुदरा श्रेणी में 16 फीसदी बोली हासिल हुई। कंपनी ने एंकर निवेशकों को 389 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए हैं, जिनमें नोमूरा ट्रस्ट, अशोका इंडिया ऑपरच्युनिटीज फंड, गोल्डमैन सैक्स और न्यूबर्गर बर्मन शामिल हैं। इसका कीमत दायरा 415 से […]
निजी नियोजन वाली इनविट सूचीबद्ध कराने वाली पहली कंपनी बनी आईआरबी
आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स सोमवार को निजी तौर पर नियोजित अपनी इनविट आईआरबी इन्फ्रा ट्रस्ट को सूचीबद्ध कराने वाली पहली कंपनी बन गई। एक महीने पहले बाजार नियामक सेबी ने निजी तौर पर नियोजित असूचीबद्ध इनविट को सूचीबद्ध कराना आवश्यक करने के लिए नया दिशानिर्देश सूचीबद्ध किया था ताकि ज्यादा पारदर्शिता हो। आईआरबी डेवलपर्स और सिंगापुर […]
कर्मियों के कौशल और लचीलेपन पर ध्यान दें भारतीय कंपनियां
सोमवार को एक सर्वे में कहा गया कि भारतीय कंपनियों को अगर आगे बढ़ना है तो उनके मानव संसाधन विभाग को कर्मचारियों के कौशल, उनकी थकान और लचीलेपन पर ध्यान देने की जरूरत है। 60 फीसदी संगठन कौशल और प्रतिभा विकास की जरूरतों को समझते हैं, लेकिन उनमें से 50 फीसदी इस बात को लेकर […]
HDFC Bank का ऋण 17 प्रतिशत और जमा 21 प्रतिशत बढ़ा
वित्त वर्ष 23 की जनवरी-मार्च तिमाही में देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक द्वारा दिए गए कर्ज में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 17 प्रतिशत वृद्धि हुई है। बैंक ने खुदरा, वाणिज्यिक और ग्रामीण बैंकिंग में बेहतर कारोबार किया है। इससे बैंक द्वारा दिया गया कुल कर्ज 16 […]
RCap auction : टोरेंट ग्रुप के मुकदमेबाजी के बीच RCap की नीलामी 11 अप्रैल तक के लिए टली
रिलायंस कैपिटल के क्रेडिटर्स ने दिवालिया कंपनी की प्रॉपर्टी बेचने के लिए दूसरी नीलामी को एक सप्ताह यानी 11 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। ऋणदाताओं की तरफ से यह कदम पहले दौर में उच्चतम बोली लगाने वाले टोरेंट ग्रुप के सुप्रीम कोर्ट का रुख करने के बीच उठाया गया है। टोरेंट इंवेस्टमेंट की […]
RBI के नए कार्यकारी निदेशक बने नीरज निगम , उपभोक्ता शिक्षा विभाग का करेंगे नेतृत्व
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 3 अप्रैल, 2023 से नीरज निगम को कार्यकारी निदेशक (ED) नियुक्त किया है। वह RBI के भोपाल कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक थे। कार्यकारी निदेशक के रूप में, निगम उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण विभाग, वित्तीय समावेशन और विकास विभाग, कानूनी विभाग और सचिव विभाग देखेंगे। आरबीआई ने एक बयान में कहा, […]
Gold-Silver Price Today: फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, सोना 60 हजार और चांदी 72 हजार से नीचे
इस सप्ताह के पहले दिन सोने—चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये से नीचे आ गए हैं और सोना भी 59 हजार के करीब या 60 हजार से नीचे कारोबार कर रहा है। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये को पार कर गए थे […]
बिजनेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण : निवेश बढ़ाने पर कंपनियों का जोर
भारतीय कंपनियां नए वित्त वर्ष में अपना पूंजीगत व्यय बढ़ाने और अधिक नियुक्तियां करने की योजना बना रही हैं। उद्योग जगत के मुख्य कार्याधिकारियों (सीईओ) ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के एक सर्वेक्षण में यह बताते हुए उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष 2023 में उनकी कंपनियों की बिक्री वैश्विक महामारी से पहले की बिक्री से ज्यादा रहेगी। […]
दिल्ली वर्चुअल स्कूल में छात्रों को जेईई-नीट की मिलेगी फ्री कोचिंग
दिल्ली सरकार नये शैक्षणिक सत्र 2023—24 में दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल ( डीएमवीएस) के छात्रों को जेईई—नीट की विशेषज्ञों से फ्री कोचिंग दिलवाएगी। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए डीएमवीएस के एक्शन प्लान की समीक्षा की। डीएमवीएस में छात्रों को कोडिंग, डिजिटल मीडिया एंड डिजाईन, फाइनेंस एंड एकाउंटिंग जैसे इन-डिमांड […]









