facebookmetapixel
Advertisement
मारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाहडॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफाIC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलाव

Asian Games 2023 : नेहा ठाकुर ने पाल नौकायन में सिल्वर, इबाद अली ने ब्रॉन्ज किया हासिल

Advertisement

नेहा ने एशियाई खेलों के तीसरे दिन लड़कियों की डिंगी आईएलसीए-4 स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया।

Last Updated- September 26, 2023 | 3:04 PM IST
Neha Thakur wins silver in sailing for India. Photo: X

Asian Games 2023 : सत्रह साल की भारतीय सेलर (पाल नाविक) नेहा ठाकुर ने एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया जबकि इबाद अली ने कांस्य पदक जीता जिससे भारत ने मंगलवार को यहां सेलिंग (पाल नौकायन) में दो पदक हासिल किए।

नेहा ने एशियाई खेलों के तीसरे दिन लड़कियों की डिंगी आईएलसीए-4 स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। सेलिंग में पुरूषों के विंडसर्फर आरएस एक्स वर्ग में 52 के नेट स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण कोरिया के वोनवू चो जबकि रजत थाईलैंड के नत्थाफोंग फोनोफैराट ने रजत पदक हासिल किया।

अली को 14 रेस की स्पर्धा के दूसरे और तीसरे रेस को पूरा नहीं करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। इससे उनके कुल 59 अंक में से सात अंक घटा दिए गए। वह रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी से 23 अंक पीछे रहे।

इससे पहले ‘नेशनल सेलिंग स्कूल’ भोपाल की एक उभरती हुई खिलाड़ी नेहा का अभियान कुल 32 अंक के साथ खत्म हुआ। उनका नेट स्कोर हालांकि 27 अंक रहा जिससे वह थाईलैंड की स्वर्ण पदक विजेता नोपासोर्न खुनबूनजान के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।

इस स्पर्धा का कांस्य सिंगापुर की कीरा मैरी कार्लाइल के नाम रहा, जिनका नेट स्कोर 28 था। पाल नौकायन (सेलिंग) में खिलाड़ियों के सबसे खराब स्कोर को पूरे रेस के स्कोर से घटाकर नेट स्कोर का आकलन किया जाता है। सबसे कम नेट स्कोर वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। लड़कियों की डिंगी आईएलसीए-4 कुल 11 रेस की स्पर्धा थी। इसमें नेहा ने कुल 32 अंक हासिल किये। इस दौरान पांचवें रेस में उनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इस रेस में नेहा को पांच अंक मिले थे। कुल 32 अंक में से इस पांच अंक को घटाकर उसका नेट स्कोर 27 अंक रहा।

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 3:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement