जॉर्जिया की इंटर प्रेस समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कुताएसी में कल एक जज ने मेराबिश्विली को तब तक हिरासत में रहने का आदेश दिया जब तक उनके मुकदमे की सुनवाई नहीं हो जाती। जज ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जुराब चियाबेराश्विली को मात्र 12 हजार अमेरिकी डॉलर पर जमानत दे दी।
मेराबिश्विली गृहमंत्री रह चुके हैं। बाद में वे प्रधानमंत्री भी बने। गिरफ्तार किए गए मेराबिश्विली राष्ट्रपति साकाश्विली के एक सबसे प्रमुख सहयोगी हैं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पूर्व अधिकारियों के बारे में की गई जांच के बाद मंगलवार को उनपर आरोप लगाए गए।
खुद को निर्दोष बताने वाले पूर्व प्रधानमंत्री को 12 साल की कैद की सजा मिली हुई है। उनपर आरोप हैं कि उन्होंने अक्तूबर के संसदीय चुनावों में एक सरकारी योजना से अवैध तरीके से धन लेकर साकाश्विली के यूनाइटेड नेशनल मूवमेंट दल को दिया। उनपर यह भी आरोप है कि उन्हांेने एक शानदार निजी मकान की साजसज्जा में सरकारी धन खर्च किया।
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, अभी तक मुकदमे की कोई तारीख तय नहीं की गई है।