Business Standard
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज इन 11 शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन! Jio IPO से लेकर HDFC Bank CEO तक, जानें हर बड़ी खबरवैश्विक चुनौतियों के बावजूद वृद्धि दर 7% रहने की आस: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणनेपाल बाढ़: भारत बढ़ाएगा बिजली सप्लाई, 550 मेगावॉट क्षमता बाधित होने के बाद मददआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- विविधता में एकता भारत के डीएनए में, सभी समुदायों का सम्मान जरूरीउज्बेकिस्तान से यूरेनियम सप्लाई से UPI तक, भारत ने किए 16 अहम समझौतेEditorial: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 729.3 अरब डॉलर पर, मगर वैश्विक जोखिम कायमविदेशी निवेशकों की नजर में भारत सबसे कम पसंदीदा, लेकिन जमीनी हकीकत अलगइमरान खान की किस्मत का सवाल अब वैश्विक क्रिकेट मुद्दा, आथर्टन ने दिलाई नई आवाजउदारीकरण के 35 साल: अधूरे सुधारों से औद्योगीकरण को नहीं मिला बढ़ावा, रणनीतिक नीति जरूरीएचडीएफसी बैंक अब म्युचुअल फंड का पसंदीदा शेयर नहीं, एक्टिव फंड्स ने घटाई हिस्सेदारी
अन्य समाचार चिंतन शिविर में एंटनी निभायेंगे महत्वपूर्ण भूमिका
'

चिंतन शिविर में एंटनी निभायेंगे महत्वपूर्ण भूमिका

PTI

- January,16 2013 9:23 PM IST

सरकार में नम्बर दो की स्थिति पर काबिज एंटनी को उनकी साफगोई और दक्षता के कारण संगठन में बहुत ही सम्मान प्राप्त है । उन्हें सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों का विश्वास प्राप्त है ।

एंटनी चिंतन शिविर के लिए बनी एक उच्च स्तरीय उप समिति के प्रमुख हैं जिसे राजनीतिक चुनौतियां विषय पर मंथन की जिम्मेदारी सौंपी गई है । इसके अलावा वह गठबंधन के मुद्दे पर एक अन्य विशेष उप समिति के भी प्रमुख हैं जो 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी की अध्यक्षता वाले उच्च स्तरीय समूह का हिस्सा हैं।

प्रणव मुखर्जी को संप्रग का संकट मोचक माना जाता था । वह अब देश के राष्ट्रपति हैं जबकि अर्जुन सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं । पहले वे पार्टी के राजनीतिक प्रस्तावों को रखते थे या उसका अनुमोदन करते थे ।

पिछले साल नौ नवंबर को हरियाणा के सूरजकुंड में हुई संवाद बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी जनों से कहा था कि वे चुनाव की तैयारी में जुट जाएं । उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव होने में डेढ़ साल बाकी बचे हैं और नया जनादेश पाने के लिए पार्टी और सरकार को मिल कर काम करना होगा।

जयपुर के चिंतन शिविर में पांच विषयों पर चर्चा होनी है जिनमें उभरती राजनीतिक चुनौतियां और संगठनात्मक ताकत की समीक्षा मुख्य हैं।

: भाषा : कुमार

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement