बाजार

एक शेयर पर ₹94 का मोटा डिविडेंड! ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर

कंपनी की ओर से घोषित दोनों डिविडेंड को मिलाकर शेयरधारकों को प्रति शेयर कुल 94 रुपये मिलेंगे। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 86.50 रुपये के स्पेशल डिविडेंड का है

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- August 30, 2026 | 11:31 AM IST

ऑटोमोबाइल कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी फेडरल-मोगुल गोएट्जे (इंडिया) लिमिटेड (Federal-Mogul Goetze (India) Ltd) के शेयरधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए कुल 94 रुपये प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। इसमें 7.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 86.50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। कंपनी के बोर्ड ने गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को हुई बैठक में दोनों डिविडेंड को मंजूरी दी।

कंपनी के मुताबिक, डिविडेंड का पेमेंट 25 सितंबर 2026 या उससे पहले कर दिया जाएगा। यह पेमेंट 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों पर किया जाएगा।

4 सितंबर है डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट

फेडरल-मोगुल गोएट्जे (इंडिया) लिमिटेड ने डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख को कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में जिन शेयरधारकों के नाम होंगे, उन्हें अंतरिम और स्पेशल डिविडेंड का पेमेंट किया जाएगा।

Also Read: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹86.50 तक पाने का मौका

कंपनी की ओर से घोषित दोनों डिविडेंड को मिलाकर शेयरधारकों को प्रति शेयर कुल 94 रुपये मिलेंगे। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 86.50 रुपये के स्पेशल डिविडेंड का है।

शेयर मार्केट में क्या है कंपनी का हाल

बीते शुक्रवार को 10.35 फीसदी की उछाल के साथ 601.35 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में बीते एक महीने में 24.59 फीसदी का उछाल आया है, जबकि बीते 6 महीने में शेयर 47.77 फीसदी उछला है। अगर लंबे समय में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी का शेयर बीते एक साल, दो साल और पांच साल में क्रमश: 15.52 फीसदी, 36.81 फीसदी और 114.77 फीसदी उछला है। कंपनी का शेयर बीते दस साल में 35.23 फीसदी उछला है।

कंपनी के शेयरों का 52-वीक हाई और 52-वीक लो क्रमश: 614.80 रुपये और 359.00 रुपये है। BSE के मुताबिक, अभी कंपनी का मार्केट कैप 3,345.44 करोड़ रुपये है।

First Published : August 30, 2026 | 11:30 AM IST