एस शोबिज के अनुसार, इस जोड़े ने एक निजी समारोह में 30 अक्तूबर को कैलिफोर्निया में शादी की थी और एक गुप्त स्थान पर हनीमून मना रहे थे।
वुड ने रविवार को ट्विट किया, दोस्तों जेमी बेल और मैं लूट के शिकार हो गए हैं।़।़ हमारा कमरा लूटा हुआ था। हमलोग सुरक्षित हैं और जरूरत का सारा सामान भी हमारे पास है। इसलिए सबकुछ ठीक है।
इस स्टार ने लूटपाट की इस घटना के बारे में ज्यादा नहीं बताया।
वर्ष 2005 में ग्रीन डे के म्यूजिक वीडियो वेक मी अप व्हेन सेप्टेम्बर एंड्स के सेट पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी।
भाषा