मध्य प्रदेश में सीहोर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सलकनपुर देवीधाम में आज सुबह अचानक भगदड़ मच जाने से 15 वर्षीय एक किशोरी सहित दो लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विजयासन माता मंदिर में जाने के लिए वहां भक्तों की भीड़ एकत्र थी। पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने के क्रम में सीढि़यों पर मची भगदड़ में भूरिया बाई :35: तथा रानी :15: की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए।
घायलों में 20 लोगांे को रेहटी, सात लोगों को हौशंगाबाद तथा चार लोगों को भोपाल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना सूचना मिलते ही जिलाधीश कवीन्द्र क्यावत तथा पुलिस अधीक्षक के.बी. शर्मा मौके पर पहुंच गए।