देश का हस्तशिल्प निर्यात सितंबर 2012 में साल दर साल आधार पर लगभग 49 प्रतिशत बढ़कर 13 करोड़ डालर हो गया।
अमेरिका तथा यूरोप के बाजारों में बढ़ी मांग से निर्यात में यह वृद्धि देखने को मिली।
हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल सितंबर में हस्तशिल्प निर्यात 8.7 करोड़ डालर रहा था।
परिषद के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि निर्यातकों को अमेरिका व यूरोप जैसे पश्चिम बाजारों से क्रिसमस के कारण अच्छी संख्या में आर्डर मिल रहे हैं। त्योहारी सीजन के कारण वहां माल खत्म हो गया है।
देश के कुल हस्तशिल्प निर्यात में अमेरिका तथा यूरोप का हिस्सा 60 प्रतिशत से अधिक है।
अप्रैल सितंबर 2012-13 के दौरान हस्तशिल्प निर्यात 13.5 प्रतिशत बढ़कर 1.4 अरब डालर हो गया। परिषद को मौजूदा वित्त वर्ष में हस्तशिल्प निर्यात 3.3 अरब डालर रहने का अनुमान है।