, 20 अक्तूबर
अटवाल की 2010 में विंडहैम चैंपियनशिप में जीत के बाद दो साल की छूट का समय समाप्त होने वाला है। वह अभी कमाई की सूची में 175वें स्थान पर हैं और उन्हें अगले साल का कार्ड हासिल करने के लिये इस सप्ताह या तो खिताब जीतना होगा या फिर शीर्ष दो में रहना होगा।
इस भारतीय गोल्फर ने हालांकि एक शाट की बढ़त बनाकर उम्मीदें जगा दी हैं। उनको अभी अमेरिकी राइडर कप कप्तान डेविस लव से चुनौती मिल रही है। अटवाल का स्कोर दस अंडर 130 है जबकि लव उनसे एक शाट पीछे हैं।
अटवाल ने पहले दौर में तीन अंडर का कार्ड बनाया था। उन्होंने सी आइलैंड गोल्फ क्लब में दूसरे दौर की शुरुआत लगातार तीन बर्डी से की तथा पांचवें होल और इस दौर में उनके 14वें होल से बढ़त हासिल कर ली थी।
उन्होंने कहा, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कि मैंने कितनी बर्डी बनायी। मैं बहुत बेताब था। मेरे पास पहले दो स्थान में रहना जरूरी है। शायद मेरे कैडी ने बर्डी गिनी होंगी।