उधमपुर जिले में जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और बारह अन्य घायल हो गए ।
पुलिस ने बताया कि श्रीनगर से जम्मू जा रही एक टवेरा कार सड़क से फिसलकर यहां से करीब 90 किमी दूर चेनानी में एक गहरे खड्ड में गिर गई ।
पुलिस ने बताया कि चार मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं और घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है ।
भाषा