facebookmetapixel
Advertisement
बंगाल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार 7वें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी में, DA-DR में होगी बढ़ोतरीडॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से संभली भारतीय मुद्रा, 95.92 पर हुआ बंदसरकार ने संसद में ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ किया पेश, 10 साल तक जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्तावCryptocurrency में करते हैं लेन-देन? CBDT ने जारी की नई ट्रांजैक्शन-एक्सचेंज गाइडलाइन, जानें क्या बदलाNPS New Tools: NPS में पैसा लगा रहे हैं? PFRDA का नया टूल बताएगा किस फंड ने दिया सबसे बेहतर रिटर्नQ1 Results: PN गाडगिल ज्वेलर्स का मुनाफा 52% बढ़ा, शेयर में आई 8% की जोरदार तेजीग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी

विदेशों में छाए भारतीय बाइक ब्रांड! Hero, TVS और Bajaj ने निर्यात में बनाया नया रिकॉर्ड, अब आगे किस बात का डर?

Advertisement

Hero, TVS और Bajaj ने FY26 में रिकॉर्ड दोपहिया निर्यात दर्ज किया, लेकिन FY27 में वैश्विक अनिश्चितताओं और महंगाई को लेकर कंपनियां सतर्क हैं।

Last Updated- July 27, 2026 | 8:02 AM IST
two wheeler sales
Representative image

देश के अग्रणी दोपहिया वाहन विनिर्माता सावधानी भरे आशावाद के साथ वित्त वर्ष 27 में प्रवेश कर रहे हैं। वे वैश्विक माहौल में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निर्यात की बरकरार रफ्तार पर भरोसा कर रहे हैं।

हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर कंपनी और बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 26 में निर्यात के लिहाज से अहम पड़ाव हासिल किए। हालांकि उनकी वित्त वर्ष 26 की सालाना रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष के दौरान वृद्धि के लिए भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई के दबाव और आपूर्ति श्रृंखला में रुकावटों को संभावित जोखिम के तौर पर भी बताया गया है।

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 26 के दौरान उसका कुल निर्यात 50 लाख का आंकड़ा पार कर गया। इसे लैटिन अमेरिका में जोरदार मांग, जर्मनी, इटली, स्पेन और ब्रिटेन सहित यूरोपीय बाजारों में प्रवेश से मदद मिली।

टीवीएस मोटर ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि उसने लगभग 4,00,000 वाहनों का अपना अब तक का सबसे अधिक तिमाही निर्यात दर्ज किया। साथ ही निर्यात राजस्व बढ़कर 2,885 करोड़ रुपये हो गया। उसकी इंडोनेशियाई सहायक कंपनी – पीटी टीवीएस मोटर कंपनी इंडोनेशिया ने भी कुल बिक्री में 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। यह ऐसी उपलब्धि है, जिसे कंपनी ने ऐतिहासिक बताया।

बजाज ऑटो ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि 39 महीनों में पहली बार अक्टूबर 2025 में मासिक निर्यात 2,00,000 से अधिक हो गया। इसके पल्सर और सीटी मॉडलों ने भी अपनी अब तक की सर्वाधिक वार्षिक निर्यात मात्रा दर्ज की। अलबत्ता तीनों कंपनियों ने आने वाले वर्ष के लिए अधिक संतुलित दृष्टिकोण अपनाया।

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि भारतीय दोपहिया उद्योग ने वित्त वर्ष 2027 में उम्मीद भरी शुरुआत की है। इसे खर्च उठाने की बेहतर क्षमता, बेहतर ग्रामीण परिस्थितियों, शहरों का दमदार मनोबल और निरंतर प्रीमियमाइजेशन से मदद मिली। इसने मुद्रास्फीति के दबाव, भू-राजनीतिक अस्थिरता और कमोडिटी संबंधित जोखिमों को प्रमुख रूप से नजर रखने वाले बिंदुओं के रूप में पहचाना।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए पूंजीगत व्यय में 1,500 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इसक मकसद इलेक्ट्रिक वाहन क्षमता को दोगुना करना और तेल-गैस इंजन वाले स्कूटरों तथा प्रीमियम मोटरसाइकलों के उत्पादन का विस्तार करना है। इसे उम्मीद है कि इसका ब्राजील परिचालन इस वर्ष के दौरान वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर देगा।

टीवीएस मोटर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि उम्मीद है कि भारत में वित्त वर्ष 2027 के दौरान दोपहिया और तिपहिया वाहनों की मांग मुख्य रूप से पिछले वर्ष के प्रदर्शन का अनुसरण करेगी। उन्होंने कंपनी के विविध मॉडल वाले पोर्टफोलियो, बहु-स्रोत वाली आपूर्ति श्रृंखला और लागत अनुशासन को अपने प्रदर्शन का समर्थन करने वाले कारकों के रूप में बताया।

Advertisement
First Published - July 27, 2026 | 8:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement