facebookmetapixel
Advertisement
Bonus Share: हर 24 शेयर पर मिलेंगे 7 फ्री शेयर! इसी हफ्ते है रिकॉर्ड डेट, आज लगा 5% का अपर सर्किटसरकारी विभागों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 70,584 शिकायतें, बैंक और रेलवे सबसे आगेभारत का रेशम निर्यात 52% बढ़ा, अब गांवों को ‘सिल्क हब’ बनाएगी महाराष्ट्र सरकारPSU डिफेंस शेयरों में बना कमाई का मौका! जेफरीज को पसंद ये 3 शेयर, 42% तक तेजी का अनुमानSugar Import: चीनी आयात का कोटा नहीं हुआ पूरा, सरकार ने दोबारा मंगाए आवेदनएक्सिस बैंक ने दी सुविधा, अब ग्राहक खुद तय कर सकेंगे अपनी यूपीआई भुगतान सीमाअमेरिकी बॉन्ड यील्ड 5% के पार निकली तो आ सकती है बड़ी गिरावट! क्रिस वुड ने क्यों दी चेतावनी?सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट, MCX पर भाव ₹1.50 लाख के करीब; आगे और गिरेगा भाव?टाटा संस चेयरमैन चयन में देरी; ट्रस्ट की ओर से नामांकन प्रक्रिया अब भी अधूरीकच्चे तेल में उबाल से बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 800 अंक टूटा; निफ्टी पर अगला टारगेट क्या?

कैम्स ने किया एआई टूल का ऐलान

Advertisement

सीएएमएस ने कहा कि वह हाल में जारी परिपत्रों को मौजूदा नियामकीय ढांचे से जोड़कर ऐसा करेगी। साथ ही यह टूल फंडों के लिए अनुपालन प्रक्रिया आसान बना सकता है।

Last Updated- November 13, 2025 | 8:51 AM IST
artificial intelligence

भारत में म्युचुअल फंडों को रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी (आरटीए) सेवाएं प्रदान करने वाली कंप्यूटर ऐज मैनेजमेंट सर्विसेज (कैम्स) ने बुधवार को कैम्स-सीएएमएस लेंस शुरू करने की घोषणा की। यह एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) टूल है, जो नियामकीय बदलाव का वास्तविक समय में प्रासंगिक विश्लेषण मुहैया कराने में सक्षम है। सीएएमएस ने कहा कि वह हाल में जारी परिपत्रों को मौजूदा नियामकीय ढांचे से जोड़कर ऐसा करेगी। साथ ही यह टूल फंडों के लिए अनुपालन प्रक्रिया आसान बना सकता है।

कैम्स के प्रबंध निदेशक अनुज कुमार ने कहा कि फंडों को यह सेवा अगले 4-6 सप्ताह में तुरंत मिलने लगेगी। कैम्स लेंस सेवाओं का विस्तार करने की कंपनी की उन योजनाओं का हिस्सा है जो वह एआई-संचालित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से परिसंपत्ति प्रबंधकों और पूंजी बाजार की अन्य फर्मों को देना चाहती है।

उन्होंने कहा कि हम वर्तमान में उन्नत एआई संचालित प्रौद्योगिकियों के डिजाइन, निर्माण और एकीकरण पर काम कर रहे हैं, जिनका मकसद हमारी समग्र दक्षता और परिचालन गति में व्यापक सुधार लाना है। जैसे-जैसे परिचालन क्लाउड प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित होगा और अधिक उन्नत एपीआई हमारे व्यवसाय को ताकत देने लगेंगे। हम अगले दो वर्षों में अपने वर्तमान कारोबार की तुलना में 2 गुना से अधिक वृद्धि करने के लिहाज से बेहतर स्थिति में होंगे।

Advertisement
First Published - November 13, 2025 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement