facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हाल

Tata Neu अब नए रूप में दिखेगी, यूजर इंटरफेस में बदलाव

Advertisement

Tata Neu ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ और ‘मैजिकपिन’ के सहयोग से अपनी खाद्य वितरण सेवाएं शुरू कर रही है।

Last Updated- March 24, 2024 | 10:54 PM IST
Tatas likely to pump 2 billion dollar into super app Tata Neu

टाटा न्यू (Tata Neu) अब नए रूप में दिखेगी। आईपीएल (IPL) के इस सीजन में टाटा न्यू ने नए रूप-रंग की शुरुआत की है। इसकी पूरी पृष्ठभूमि सफेद है।

इस संबंध में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि यूजर इंटरफेस (UI) में बदलाव के साथ-साथ टाटा डिजिटल कुछ क्षेत्रों में अपनी खाद्य वितरण सेवाएं भी शुरू करेगी।

चूंकि टाटा संस का ई-कॉमर्स उद्यम अपने परिचालन के दूसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है, इसलिए कंपनी ने अपने यूजर इंटरफेस को काले रंग के बैकग्राउंड से बदलकर पूरी तरह से सफेद कर दिया है।

एक डेवलपर सूत्र ने कहा कि यूआई में बदलाव काफी समय से लंबित था। जब किसी प्लेटफॉर्म की प्रकृति अधिक लेनदेन वाली होती है, तो तकनीकी लिहाज से सफेद रंग को प्राथमिकता दी जाती है। कई मामलों में विजेट के बीच का स्थान 15 से 20 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। इस संबंध में कंपनी को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

सूत्र ने यह भी कहा कि कंपनी मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के दौरान अपनी खाद्य वितरण सेवाएं शुरू कर सकती है।

उद्योग के एक सूत्र ने कहा कि शुरुआत में यह उपयोगकर्ताओं के सीमित समूह के लिए होगा और केवल दो शहरों में ही इसे शुरू किया जाएगा। ये शहर बेंगलूरु और दिल्ली हो सकते हैं।

टाटा न्यू ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ और ‘मैजिकपिन’ के सहयोग से अपनी खाद्य वितरण सेवाएं शुरू कर रही है। टाटा न्यू रेस्तरां और डिलिवरी साझेदारों से जुड़ने के लिए ओएनडीसी का लाभ उठाएगी। पिछले साल क्रिकेट विश्व कप के दौरान मैजिकपिन ने कहा था कि खाद्य ऑर्डर दो गुना बढ़कर 10 लाख हो गए हैं।

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement