facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज के ट्रेडिंग सेशन में L&T, Biocon, Vedanta समेत कई स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे; बाजार में रह सकता है जोरदार मूवशोरूम्स में उमड़ी भीड़: अप्रैल में बिके रिकॉर्ड 26.1 लाख वाहन, ग्रामीण इलाकों ने शहरों को पछाड़ा!बायोकॉन में उत्तराधिकार का आगाज! किरण मजूमदार-शॉ ने भतीजी क्लेयर को चुना अपना वारिसगोदरेज एरोस्पेस की ऊंची उड़ान: 2032 तक सालाना 20% विकास का लक्ष्य, मुंबई में लगेगा नया प्लांटMahindra & Mahindra Q4 Results: चौथी तिमाही में मुनाफा 42% उछला, राजस्व में 29% की दमदार बढ़तL&T Q4 Results: मुनाफा 3% गिरा, लेकिन ऑर्डर बुक ₹7.40 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर!‘आत्मनिर्भर भारत के लिए विनिर्माण में चाहिए रणनीतिक स्वायत्तता’, CII अध्यक्ष राजीव मेमानी की सरकार से अपीलश्रम संहिता बनाम राज्यों के अपने कानून: क्या दोहरे नियमों के जाल में फंस जाएंगी कंपनियां?‘CSR से काम नहीं चलेगा, शोध में पैसा लगाएं’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उद्योग जगत को दी नसीहत‘भारत की ताकत को कम आंका जा रहा है’, RBI डिप्टी गवर्नर ने बताया क्यों मजबूत है निवेश की नींव

Editorial: ‘असंतोष’ और भारत की स्थिति

Advertisement

विश्व असमानता रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष 10 फीसदी और अगले 40 फीसदी और यहां तक कि निचले 50 फीसदी लोगों के दरमियान आय गुणक में कमी आई है।

Last Updated- December 22, 2023 | 11:15 PM IST
indian flag

अब जबकि हम नई सदी के शुरुआती ढाई दशकों के समापन की ओर बढ़ रहे हैं तो एक बात स्पष्ट है कि वैश्वीकरण की दोपहर बीत चुकी है।

अमेरिका और यूरोप की राजनीति बहुत बुरी तरह अप्रवासी विरोधी भावनाओं से संचालित है और इसमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का घालमेल है (इटली की प्रधानमंत्री यूरोप में इस्लामिक संस्कृति के खिलाफ हैं जबकि डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि प्रवासी अमेरिकी रक्त को ‘विषाक्त’ बना रहे हैं)।

इस बीच आर्थिक बहस बढ़ती असमानता और अच्छे रोजगारों की कमी को लेकर मौजूदा असंतोष के लिए वैश्वीकरण और ‘नव उदारवाद’ को उत्तरदायी ठहराती है।

पश्चिम में इस बात को समझा जा सकता है क्योंकि उसने अपनी नौकरियां तथा अवसर चुनौती देने वालों के हाथों गंवा दिए हैं और दोनों को वापस पाना चाहता है। परंतु उन देशों का क्या जिन्हें वैश्वीकरण से लाभ हुआ है।

उदाहरण के लिए चीन जो दुनिया की फैक्टरी बना और भारत जो उनका बैक ऑफिस और शोध केंद्र? दोनों देशों का ध्यान अब भीतर की ओर अधिक है। जीडीपी में व्यापार की हिस्सेदारी कम हुई है जबकि भारत में राज्य का हस्तक्षेप, संरक्षणवाद और सब्सिडी आदि बढ़े हैं। इस बीच हालात नए नीतिगत प्रतिमानों की मांग करते हैं।

जैसा कि होता है वैश्वीकरण की चौथाई सदी में वैश्विक गरीबी पिछली किसी भी अन्य तिमाही की तुलना में तेजी से कम हुई। तमाम बातों के बीच वैश्विक असमानता में भी कमी आई है। एक आकलन के मुताबिक वैश्विक गिनी गुणांक (असमानता का मानक) में बीती चौथाई सदी में काफी सुधार हुआ है जिससे 20वीं सदी में बढ़ी वैश्विक असमानता में थोड़ी कमी आई है।

इसके अलावा विश्व असमानता रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष 10 फीसदी और अगले 40 फीसदी और यहां तक कि निचले 50 फीसदी लोगों के दरमियान आय गुणक में कमी आई है।

यह वैश्विक तस्वीर है। देशों के भीतर असमानता का क्या? विश्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि गिनी गुणांक का खराब होता रुझान थैचर-रीगन युग के बाद से बदला है और बीते 20 से अधिक वर्षों से दुनिया के अनेक बड़े देशों में इसमें सुधार हुआ है।

इसमें अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस जैसे विकसित और चीन, ब्राजील और मैक्सिको जैसे विकासशील देश भी शामिल हैं। तुर्की और नाइजीरिया में यह कमोबेश अपरिवर्तित रहा है लेकिन भारत और इंडोनेशिया में इसमें कुछ हद तक कमी आई है।

असमानता की रैंकिंग में भारत अब भी मध्य से बेहतर स्थिति में है। इस बीच विकसित देशों के अधिकांश हालिया रुझान यही सुझाव देते हैं कि श्रमिकों की बढ़ती कमी के बीच वेतन भत्ते बढ़ते जा रहे हैं। पहले अमेरिका में ऐसा हुआ और अब यूरोपीय देशों में भी ऐसा देखने को मिल रहा है।

इसका अर्थ यह है कि आने वाले समय में असमानता में और कमी आएगी। वैश्वीकरण में लोगों का आवागमन (पश्चिम की प्रवासन विरोधी भावना का दूसरा पहलू) भी शामिल है। भारत को इससे काफी लाभ हुआ है क्योंकि हमारे यहां दुनिया के किसी भी अन्य देश से अधिक धनराशि बाहर से भेजी जाती है।

निश्चित तौर पर भारत को विनिर्माण में चीन के समान सफलता नहीं मिली है लेकिन भारत के बाह्य खाते की बात करें तो गैर तेल व्यापार में वह व्यापक तौर पर संतुलन की स्थिति में है। पश्चिम के देशों के उलट भारत में जीडीपी की तुलना में विनिर्माण में गिरावट नहीं आई है लेकिन वह जीडीपी से तेज गति से बढ़ने में नाकाम रहा है।

भारत को असमानता को लेकर चिंतित होना चाहिए लेकिन तथ्य यह है कि तीन दशक पहले जहां आधी आबादी की आय 2.15 डॉलर प्रति दिन (विशुद्ध गरीबी का वैश्विक मानक) से अधिक थी, वहीं आज आठ में से सात लोगों के साथ यही स्थिति है।

यह स्थिति हाल के वर्षों के कल्याणकारी उपायों और हस्तांतरण संबंधी भुगतानों का निपटान करने के पहले की है। इस बीच पिरामिड के शीर्ष पर, 2018 में दुनिया के शीर्ष आय अर्जित करने वालों में 1.5 फीसदी भारतीय थे जो एक दशक पहले के 1.3 फीसदी से अधिक थे।

नीतिगत नजरिये से देखें तो भारत की गरीबी और असमानता का भौगोलिक संदर्भ है। हिंदी प्रदेशों के राज्यों का विकास तटवर्ती राज्यों से कमतर रहा है। अगर बिहार, छत्तीसगढ़ आदि बेहतर प्रदर्शन करें तो असमानता में स्वयं कमी आएगी। इसका संबंध संचालन, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तथा निवेशकों को आकर्षित करने की राज्य की क्षमता से है, न कि वैश्वीकरण और उसकी वैचारिक संगत से।

बेरोजगारी की बात करें तो आधिकारिक आंकड़े कहते हैं कि हालात सुधर रहे हैं लेकिन विशेषज्ञ टीकाकार इनकी अपनी तरह से व्याख्या करते हैं।

सरकार का उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन कुछ रोजगारपरक असेंबली के काम को स्थानीय स्तर पर करने में मदद कर सकते हैं लेकिन यह आंशिक उत्तर है। कड़वा सच यह है कि बेहतर वेतन वाले रोजगारों का कोई विकल्प नहीं है। इस अहम चेतावनी के साथ भारत सदी के आरंभ की तुलना में बेहतर स्थिति में है। यह स्वागतयोग्य है।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement