facebookmetapixel
Advertisement
Banking sector: सोने के दम पर बैंक मजबूत, लेकिन गिरावट आई तो क्या होगा?HDFC बैंक पर RBI का बड़ा बयान- गवर्नेंस या कामकाज को लेकर कोई बड़ी चिंता नहींStock Market खुलते ही निवेशकों के ₹7 लाख करोड़ डूबे, ऐसा क्या हुआ कि एक झटके में 2% टूट गया बाजार?Crude Oil Outlook: कच्चा तेल 130 डॉलर तक जाएगा या 80 तक गिरेगा? युद्ध के बीच बाजार में दो बड़े संकेतचेयरमैन के इस्तीफे से हिला एचडीएफसी बैंक, शेयर 8% लुढ़का; स्टॉक में आगे क्या करें निवेशक?Cement sector: सीमेंट सेक्टर में आने वाला है उछाल? ब्रोकरेज ने बताया कहां है कमाई का मौकातेल महंगा, रुपया दबाव में! ईरान युद्ध से भारत को कितना नुकसान?Gold and Silver Price Today: चांदी ₹2.50 लाख से नीचे फिसली, सोना भी ₹1,084 लुढ़काSmall cap Funds में क्यों हो रही खरीदारी? कमजोर बाजार में भी Top- 5 फंड ने 1 साल में दिया 15% तक रिटर्नPower Stocks: गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग में उछाल! ब्रोकरेज ने इन दो स्टॉक्स को बनाया टॉप पिक

बरेली में देश का पहला दो बोगियों वाला रेल कैफे शुरू

Advertisement

कंपनी के अधिकारी संजीव खंडेलवाल ने बताया कि पुराने रेल कोच से तैयार इस रेस्टोरेंट पर 25 लाख रुपये की लागत आई है। इसमें दो ब्लॉक बनाए गए हैं।

Last Updated- June 09, 2023 | 11:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में देश का पहला दो बोगियों वाला रेल कैफे शुरू किया गया है। यह रेस्टोरेंट ऑन व्हील रेल की बोगियों में खोला गया है जो शहर के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन परिसर से संचालित होगा।

शुक्रवार को सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने द रेल कैफे का उद्घाटन किया। बरेली के लोगों को यह रेल कैफे 24 घंटे भोजन और नाश्ता आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने कहा कि एक रेल कोच में रेस्टोरेंट पहले भी खुल चुके हैं लेकिन बरेली में यह पहला कैफे है जो दो बोगियों में है। यहां पर लोगों के सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। रेल की बोगी के बाहरी स्वरूप में बिना किसी परिवर्तन के बने इस रेस्टोरेंट में खाते समय ट्रेन के सफर का अनुभव होगा। हालांकि रेल कोच स्थिर रहेंगे पर आसपास ट्रेनों की आवाजाही चलती रहेगी।

रेस्टोरेंट का संचालन निजी क्षेत्र की कंपनी डेलिशियस फूड्स करेगी जो आधुनिक रसोई के साथ, बेहतर खानपान की सुविधा उपलब्ध करा रही है। कंपनी के अधिकारी संजीव खंडेलवाल ने बताया कि पुराने रेल कोच से तैयार इस रेस्टोरेंट पर 25 लाख रुपये की लागत आई है। इसमें दो ब्लॉक बनाए गए हैं।

एक ब्लॉक में जहां बर्थ डे, किटी पार्टी व अन्य आयोजनों की व्यवस्था होगी, वहीं दूसरे में कॉफी शॉप व रेस्टोरेंट चलेगा। रेल कैफे में मिलने वाले खाने की चीजों के दाम सामान्य रखे गए हैं और यहां उत्तर भारतीय के अलावा कॉन्टिनेंटल, चाइनीज, इटैलियन, मैक्सिकन, मुगलई व थाई व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे।

रेल कैफे में कई तरह की आइसक्रीम व मॉकटेल भी उपलब्ध कराई जा रही है। रेस्टोरेंट में चाय की शुरुआती कीमत 50 रुपये है जो कुल्हड़ में दी जाएगी। कैफे संचालकों ने बताया कि बर्थ डे या किटी पार्टी के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये प्लेट से शुरुआत होगी जो कि मेन्यू के आधार पर बढ़ेगा।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement