facebookmetapixel
Advertisement
Bank Stocks: ₹200 के अंदर 2 बैंक शेयर चमकने को तैयार, ब्रोकरेज ने जताया 25% तक उछाल का अनुमानInfosys टॉप 10 कंपनियों से बाहर, 2 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू घटी, देखें लिस्टPM Kisan Scheme: जुलाई से पहले करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा PM Kisan का 2000 रुपये का लाभQ4 में 141 कंपनियों का मुनाफा 14% बढ़ा, फिर भी FY27 में India Inc पर संकट के संकेतExplainer: भारत-न्यूजीलैंड FTA से सस्ते आयात, बड़े निवेश और नए रोजगार के खुलेंगे रास्तेमहिंद्रा ग्रुप के शेयर पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, 4 ने बढ़ाई रेटिंग; Q4 नतीजों के बाद 8% उछलाH-1B Visa में बड़ा उलटफेर! $200K कमाई नहीं तो एंट्री नहीं, परिवार पर भी लगा बैनओपन एंडेड, क्लोज एंडेड, डायरेक्ट प्लान, रेगुलर प्लान; निवेश से पहले समझ लें म्युचुअल फंड के ये टर्म्सMaruti Suzuki Q4: मंगलवार को आएंगे मारुति के नतीजे, कमाई बढ़ेगी या मुनाफा होगा कमजोर? जानें 4 ब्रोकरेज की रायReliance Share: नतीजों के बाद रिलायंस का शेयर खरीदने पर होगा फायदा? ब्रोकरेज ने दिए 44% अपसाइड के टारगेट

राम मंदिर: शामिल नहीं होंगे कांग्रेस नेता

Advertisement

आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के तीन प्रमुख नेताओं खरगे, सोनिया और चौधरी को निमंत्रित किया गया था।

Last Updated- January 10, 2024 | 10:56 PM IST

कांग्रेस ने बुधवार को यह साफ कर दिया कि उसके नेता 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

इस निमंत्रण को ठुकरा कर कांग्रेस ने यह संकेत दिया है कि वह जरूरत पड़ने पर इस मसले पर लंबी वैचारिक लड़ाई के लिए तैयार है और वह संघ परिवार की हिंदुत्व की राजनीति के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेगी चाहे उसे इसका कितना भी चुनावी नुकसान क्यों न उठाना पड़े।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘अधूरे मंदिर के उद्घाटन से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसका चुनावी फायदा उठाना चाहते हैं। भारत में करोड़ों लोग भगवान राम की पूजा करते हैं और धर्म व्यक्तिगत मामला है। लेकिन आरएसएस-बीजेपी ने अयोध्या में मंदिर को राजनीतिक परियोजना बना दी है।’

कांग्रेस ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल नहीं होंगे।

आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के तीन प्रमुख नेताओं खरगे, सोनिया और चौधरी को निमंत्रित किया गया था। हालांकि कांग्रेस शासित राज्य के कुछ मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - January 10, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement