facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई के मोर्चे पर राहत! जुलाई में WPI घटकर 9.78%, खाने-पीने की चीजों और ईंधन के भाव पड़े नरमडोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिए

गन्ने के रस पर प्रतिबंध से प्रभावित नहीं होगा एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य

Advertisement

खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि चीनी मिलों को सी हेवी शीरे से उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Last Updated- December 08, 2023 | 11:03 PM IST
Sugarcane

अधिकारियों के मुताबिक एथनॉल बनाने में गन्ने के रस पर प्रतिबंध लगाने से इसके मिश्रण का लक्ष्य प्रभावित नहीं होगा। एथनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2025-26 में सरकार का एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य 20 फीसदी है।

सरकार ने गुरुवार को सभी चीनी मिलों को इस साल एथनॉल बनाने के लिए गन्ने का रस या शीरे का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया था। अक्टूबर में चीनी सत्र 2023-24 शुरू हुआ जबकि एथनॉल आपूर्ति वर्ष नवंबर में आरंभ हुआ था। हालांकि बी हेवी और सी हेवी शीरे से एथनॉल बनाने की इजाजत दे दी गई है।

खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि चीनी मिलों को सी हेवी शीरे से उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हालांकि बी-हेवी शीरे के लिए हालिया आदेश जारी रहेगा।

चोपड़ा ने कहा था कि बीते एक डेढ़ महीने में चीनी का उत्पादन गिर गया है। यह वर्ष 2023-24 सत्र में और नीचे आने की उम्मीद है। उन्होंने स्थिति पर नजर रखने के लिए मासिक समीक्षा प्रणाली बनाने की जरूरत पर बदल दिया।

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement