facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवक

Accenture को जेनरेटिव AI से मिल रहा दम

Advertisement

पहली तिमाही में जेनएआई के लिए वृ​द्धि की रफ्तार उन आईटी सेवा कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण है जो इस क्षेत्र को वृद्धि के नए क्षेत्र के तौर पर देख रही हैं।

Last Updated- December 20, 2023 | 10:03 PM IST
Accenture unveils $4 bn share buyback as AI powers strong quarterly revenue एक्सेंचर ने की 4 अरब डॉलर के शेयर बायबैक की घोषणा, AI के दम पर रेवेन्यू बढ़ा

अनि​श्चित आ​र्थिक वृ​द्धि एवं सुस्त आईटी खर्च के बीच, वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में आईटी सेवा एवं कंस​ल्टिंग फर्म एक्सेंचर (Accenture) के नतीजों से पता चला है कि जेनरेटिव एआई खर्च में मजबूत तेजी आई।

कंपनी ने कहा है कि उसने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में जेनएआई में 45 करोड़ डॉलर की नई बुकिंग दर्ज कीं। यह पूरे वित्त वर्ष 2023 में हुए 30 करोड़ डॉलर के सौदों के मुकाबले काफी ज्यादा है।

एक्सेंचर की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्या​धिकारी जूली स्वीट्स ने वित्तीय परिणाम के बाद विश्लेषकों से बातचीत में कहा, ‘हम जेनएआई में अपने उद्योग को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें 45 करोड़ डॉलर की नई बुकिंग के साथ मजबूत संभावनाएं बनी हुई हैं। जेनएआई के लिए मांग पहली तिमाही में मजबूत बनी रही। हमारे कई ग्राहकों के लिए 2023 जेनएआई प्रयोग का वर्ष था। हम अब 2024 में अपने ग्राहकों को इसके फायदों से अवगत कराने में मदद कर रहे हैं।’

स्वीट्स ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों को प्र​शि​​क्षित करने के अलावा एआई पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने के लिए भी अ​धिग्रहण की संभावना तलाशेगी।

पहली तिमाही में जेनएआई के लिए वृ​द्धि की रफ्तार उन आईटी सेवा कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण है जो इस क्षेत्र को वृद्धि के नए क्षेत्र के तौर पर देख रही हैं।
वित्त वर्ष 2024 (कंपनी सितंबर-अगस्त कैलेंडर वर्ष पर अमल करती है) की पहली तिमाही में एक्सेंचर का राजस्व एक साल पहले के मुकाबले 3 प्रतिशत बढ़कर 16.2 अरब डॉलर रहा। तिमाही आधार पर एक्सेंचर ने 1.23 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में उसका राजस्व 16 अरब डॉलर था।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement