facebookmetapixel
Advertisement
The Wealth Company बनी EGR से जुड़ने वाली पहली AMC, अब NSE पर मिलेगा शेयर की तरह सोनाBharat Electronics Q4 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹2,225 करोड़ के पार, रेवेन्यू में भी 12% की जोरदार बढ़ोतरीIndia Markets Outlook: लंबी अव​धि में ग्रोथ की संभावना मजबूत, मार्च 2027 तक 29,000 पर पहुंच सकता है निफ्टीICICI PRU MF ने लॉन्च किए 2 नए SIF, लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर फोकस; किन निवेशकों के लिए हैं बेहतर?Angel One से MCX तक क्यों दौड़ रहे हैं ये शेयर? निवेशकों में खरीदारी की होड़रेलवे के कर्मचारी दें ध्यान! सरकार ने पेंशन प्रोसेसिंग नियमों में किया बदलाव, PPO के लिए नई गाइडलाइन जारीUS-Iran War: ईरान का प्रस्ताव ठुकराया! अमेरिका बोला- ये समझौता नहीं, हालात बिगड़ सकते हैंईरान-अमेरिका तनाव के बावजूद UP में खाद संकट नहीं! योगी सरकार का दावा: पिछले साल से ज्यादा स्टॉकएक दिन में 4% टूटा KEC शेयर, लेकिन ब्रोकरेज अब भी BUY की सलाह क्यों दे रहे हैं?देश में पावर डिमांड रिकॉर्ड 257 GW के पार; IMD ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दी लू की चेतावनी

Xiaomi 13 Ultra : दमदार कैमरे के साथ लॉन्च होगा Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

Advertisement

स्मार्टफोन 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 4,900mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।

Last Updated- April 13, 2023 | 4:36 PM IST
Xiaomi 13 Ultra
Xiaomi | Twitter

Xiaomi 13 Ultra to launch on April 18 :  चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi, 18 अप्रैल को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra से पर्दा उठाएंगी। कंंपनी एक लॉन्च इवेंट के माध्यम से चीन के साथ ही साथ स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। फोन की लॉन्चिंग से पहले ही Xiaomi 13 Ultra को लेकर काफी ब़ज (Buzz) है। आइए जानते हैं फीचर्स और कीमत के बारें में….

रियर पर होगा गोलाकार सुपर-डुपर कैमरा

लॉन्च से पहले रिलीज किए गए टीजर में स्मार्टफोन की एक झलक देखने को मिली। टीजर से यह साफ हो चुका है कि Xiaomi 13 Ultra के बैक पैनल, रियर पर गोलाकार सुपर-डुपर कैमरा मॉड्यूल होगा जो चार सेंसर से लैस हो सकता है।

Xiaomi 13 Ultra मेंं 50MP Sony IMX989 सेंसर के साथ f /1.8 अपर्चर का कैमरा हो सकता है। इसे 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो कैमरा के साथ जोड़ा जा सकता है। कंपनी ने पहले ही जानकारी दी है कि वह स्मार्टफोन के साथ Leica-tuned ऑप्टिकल सेंसर लाएगी। सेल्फी के लिए, हैंडसेट के फ्रंट में 32MP कैमरा होने की संभावना है।

Xiaomi 13 Ultra के फीचर्स

Xiaomi का अपकमिंग फोन MIUI 14 के साथ Android 13 ऑपरेंटिंग सिस्टम पर काम करेगा। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, Xiaomi 13 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच 2K AMOLED डिसप्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा Qualcomm Snapdragon Gen2 प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज होगा। स्मार्टफोन 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 4,900mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Apple की पीसी बिक्री में 40 प्रतिशत की गिरावट

Xiaomi 13 Ultra की संभावित कीमत

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार Xiaomi के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की संभावित कीमत 2,699 (चीनी युआन) यानी भारतीय मुद्रा में 75,100 रुपये से शुरू होकर 7,499 (चीनी युआन) यानी भारतीय मुद्रा में 89,500 रुपये तक जा सकती है। हालांकि Xiaomi की तरफ से कीमत को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement