facebookmetapixel
Advertisement
2030 तक 36.7 अरब डॉलर का होगा भारत का मीडिया-मनोरंजन बाजार, डिजिटल ऐड और OTT से मिलेगी रफ्तारUS में 20 साल चला म्युचुअल फंड बूम, क्या अब है भारत की बारी? इन आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीद₹900 करोड़ के बायबैक का ऐलान, 3% से ज्यादा चढ़ा ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयरSBI के मजबूत नेटवर्क का मिलेगा फायदा! जेफरीज को इस शेयर में 26% तेजी की उम्मीदNBFC शेयरों में शुरू होगी तेजी? मुनाफे में 24% ग्रोथ का अनुमान, ये 4 शेयर ब्रोकरेज को पसंदटाटा संस में हिस्सेदारी से पैसा जुटाएगा शापूरजी पल्लोनजी समूह? इन 3 विकल्पों पर चल रही बातचीतसोने की तेजी से बढ़ेगा गोल्ड लोन कारोबार, इन कंपनियों को मिल सकता है फायदा, मनप्पुरम बना टॉप पिकपैसा डबल! टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स की 111% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹16560 का फायदाआज से खुला ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन का IPO, 75% प्रीमियम पर लिस्टिंग के मिल रहे संकेत! पैसा लगाएं या नहीं?Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन पर सोना-चांदी हुए सस्ते, सोना ₹1.58 लाख के करीब; जानें क्यों गिर रहे भाव

Apple की पीसी बिक्री में 40 प्रतिशत की गिरावट

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 1:57 PM IST
Apple PC

Apple Inc. के पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) की बिक्री में पहली तिमाही में 40.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह गिरावट पीसी बनाने वाली कंपनियों के लिए वर्ष की कठिन शुरुआत को दर्शाता है, जो अभी भी बड़ी मात्रा में पड़े स्टॉक की समस्या से जूझ रही हैं। ब्लूमबर्ग में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह बताया गया है।

आईडीसी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सभी पीसी निर्माताओं की बिक्री जनवरी-मार्च 2023 की पहली तिमाही में 29 प्रतिशत घटकर 5.69 करोड़ यूनिट रह गई। कोविड महामारी के कारण वर्क फ्रॉम होम के चलन की शुरुआत के कम होने के साथ पीसी की बिक्री 2019 की शुरुआत के स्तर से भी नीचे चली गई है।

मार्केट लीडर्स के सूची में शामिल लेनोवो ग्रुप लिमिटेड और डेल टेक्नोलॉजीज इंक की पीसी बिक्री में 30 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है जबकि एचपी इंक की बिक्री में 24.2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

सुस्ती या मंदी से कोई भी बड़ा ब्रांड बच नहीं सका और इसके चलते Asustek Computer Inc. 30.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष पांच कंपनियों की सूची से बाहर हो गयी।

पीसी की बिक्री में सुस्ती का कारण

इस सुस्ती का प्रमुख कारण कंज्यूमर्स के खर्च में आई गिरावट रहा है। बता दें कि पिछले एक साल में कंज्यूमर खर्च में नरमी के कारण स्मार्टफोन की बिक्री में भी दो अंकों की गिरावट आई है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने पिछले हफ्ते कहा कि यह 2009 के फाइनेंशियल क्राइसिस के बाद से अब तक सबसे कम प्रॉफिट हासिल करने के बाद मेमोरी उत्पादन में कटौती कर रही है। सैमसंग पोर्टेबल उपकरणों के साथ-साथ डेस्कटॉप और लैपटॉप पीसी के लिए चिप मेमोरी सप्लाई करती है।

आईडीसी के रिसर्च मैनेजर जितेश उबरानी ने कहा, “हालांकि पिछले कुछ महीनों में स्टॉक में कुछ कमी आई है लेकिन यह अभी भी चार से छह सप्ताह की अच्छी सीमा से काफी ऊपर है।”

उन्होंने कहा, “बड़े डिस्काउंट के बावजूद पीसी बनाने वाली कंपनियों का स्टॉक इस साल के मध्य और संभावित रूप से तीसरी तिमाही में निकलना शुरू हो सकता है।”

आईडीसी ने रिपोर्ट में कहा, मांग में नरमी ने मेमोरी बनाने वाली कंपनियों को “बदलाव करने के लिए समय और स्पेस दे रही है……क्योंकि कई कंपनियां चीन के बाहर अपना प्लांट लगाने का विकल्प तलाशना शुरू कर रही हैं।”

इसी तरह Apple भी एक जगह पर निर्भर न हो कर धीरे-धीरे अपने मैन्युफेक्चरिंग बेस के भूगोल में विविधता ला रहा है। कंपनी ऐसा इसलिए भी कर रही है क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव से इसकी सप्लाई चेन के बाधित होने का खतरा है।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement