facebookmetapixel
Advertisement
Mirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिसEPF Scheme 2026: PF में अब सिर्फ 1,800 रुपये तक होगा अनिवार्य योगदान? जानिए नए नियम से कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असरदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसाबैंकिंग सेक्टर में कौन देगा बेहतर रिटर्न? मजबूत ग्रोथ और कम NPA के दम पर ये 4 शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदUsername फीचर पर सरकार की सख्ती के बीच WhatsApp ने दी सफाई, जारी किए FAQsमहंगे भाव ने बदली किसानों की पसंद, मक्का छोड़ फिर सोयाबीन की खेती की ओर लौटे किसान

August Auto Sales: वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त में 9 प्रतिशत बढ़ी, FADA ने जारी किए आंकड़े

Advertisement

अगस्त में यात्री वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 3,15,153 इकाई हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 2,95,842 इकाई थी।

Last Updated- September 05, 2023 | 4:37 PM IST
SIAM: Retail sale in August

यात्री वाहनों और दोपहिया वाहन सहित सभी खंडों में मजबूत मांग के चलते अगस्त में वाहनों की खुदरा बिक्री (Automobile retail sales in August) नौ प्रतिशत बढ़ी। ऑटो डीलरों के निकाय फाडा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने वाहनों की कुल बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 18,18,647 इकाई हो गई, जो अगस्त 2022 में 16,74,162 इकाई थी। अगस्त में यात्री वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 3,15,153 इकाई हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 2,95,842 इकाई थी।

यह भी पढ़ें : कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो जल्दी कर लें प्लान, 10 % तक बढ़ सकते हैं दाम

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बताया कि यात्री वाहन खंड में विस्तारित ग्राहक योजनाओं के चलते बेहतर वाहन आपूर्ति रही और बाजार में गतिशीलता बनी रही।

समीक्षाधीन महीने में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 12,54,444 इकाई हो गई, जो अगस्त 2022 में 11,80,230 इकाई थी। वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 75,294 इकाई रही। ट्रैक्टर की बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी। तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में 66 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें : घरों में लगा 20 करोड़ बेकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ढेर

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 11:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement