facebookmetapixel
Advertisement
लोन रिकवरी पर RBI सख्त, रात में कॉल और परिवार पर दबाव नहीं बना सकेंगे एजेंटमहंगाई बढ़ी तो रेपो रेट में हो सकता है इजाफा, RBI MPC के सदस्यों ने दिए संकेतक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पकड़ना आसान, छेड़छाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: सेबी चीफसितंबर से महंगी होंगी हुंडई की कारें, कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलानत्योहारी सीजन से पहले महंगी होगी प्याज? बारिश और कम सप्लाई ने बढ़ाई टेंशनबैलेंस्ड हाइब्रिड फंड: 40-60 का इक्विटी-डेट फॉर्मूला, किसके लिए सही है ये फंड? निवेश से पहले समझें पूरा गणितवेदांता का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बढ़ा, कार्बन उत्सर्जन घटाने में 1 अरब डॉलर से ज्यादा निवेशबिहार को ₹3590 करोड़ सौगात, पीएम गतिशक्ति से मजबूत होगी मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा कनेक्टिविटीलिकर सेक्टर करेगा कमाल! ब्रोकरेज को पसंद ये 3 शेयर, UK FTA समेत इन ट्रिगर्स से मिलेगा फायदाअंतरराष्ट्रीय टैक्स मामलों में स्पष्टता लाएगा आयकर विभाग, घटेगी अनिश्चितता

अप्रैल में घटी यात्री वाहनों की बिक्री, सख्त एमिशन नियमों के कारण आई कमी: FADA

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 12:07 PM IST
Car Sales India, Sales of passenger vehicles were the highest in April, sales of two wheelers increased by 15 percent

Car sales in April: देश में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में पिछले महीने एक प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि पहली अप्रैल से सख्त उत्सर्जन नियम (Emission regulations) लागू होने की वजह से खरीदारों ने मार्च में वाहन खरीदना अधिक पसंद किया।

वाहन डीलर संघों के महासंघ (FADA) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल, 2023 में घटकर 2,82,674 इकाई रह गई। अप्रैल, 2022 में यह 2,86,539 इकाई रही थी।

FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बयान में कहा, ‘‘यात्री वाहन खंड ने 2022-23 में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की थी। लेकिन अप्रैल में यात्री वाहन बिक्री कम रही है। इसकी मुख्य वजह पिछले साल का ऊंचा आधार प्रभाव तथा ओबीडी 2 ए नियम हैं जिसकी वजह से वाहन महंगे हो गए हैं और लोगों ने अप्रैल के बजाय मार्च में वाहन खरीदना बेहतर समझा।’’

अप्रैल में दोपहिया वाहनों का पंजीकरण सात प्रतिशत घटकर 12,29,911 इकाई रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 13,26,773 इकाई था। सिंघानिया ने कहा कि बिक्री में गिरावट का कारण ओबीडी 2ए की ओर स्थानांतरण, बेमौसम बरसात और मार्च में खरीद को प्राथमिकता रही।

सिंघानिया ने कहा, ‘‘ग्रामीण अर्थव्यवस्था ने अभी तक महत्वपूर्ण प्रगति नहीं दिखाई है। कोविड-पूर्व की अप्रैल, 2019 की अवधि की तुलना में दोपहिया वाहनों की बिक्री अब भी 19 प्रतिशत कम है।’’

तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने 70,928 इकाई रही, जो अप्रैल, 2022 के 45,114 इकाई की तुलना में 57 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह, वाणिज्यिक वाहनों का पंजीकरण अप्रैल में दो प्रतिशत बढ़कर 85,587 इकाई हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 83,987 इकाई था।

अप्रैल, 2022 की तुलना में पिछले महीने ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री भी एक प्रतिशत बढ़कर 55,835 इकाई हो गई। विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल में चार प्रतिशत घटकर 17,24,935 इकाई रही है। पिछले साल समान महीने में यह आंकड़ा 17,97,432 इकाई था।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 12:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement