facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

Nokia 105 Classic: 1000 रुपये से कम में UPI पेमेंट के साथ फीचर फोन

Advertisement

यह फोन चार वेरिएंट में उपलब्ध है- सिंगल सिम, डुअल-सिम, चार्जर के साथ और चार्जर के बिना।

Last Updated- October 26, 2023 | 4:39 PM IST
Nokia 105 Classic
नोकिया 105 क्लासिक: 1000 रुपये से कम में UPI पेमेंट और वायरलेस FM रेडियो

HMD ग्लोबल ने हाल ही में 26 अक्टूबर को भारत में नोकिया 105 क्लासिक (Nokia 105 Classic) पेश किया। इस फीचर फोन में यूपीआई एप्लिकेशन दिया गया है जिसके जरिए यूजर आसानी से ट्रांजैक्शन कर पाएंगे।

यह फोन चार वेरिएंट में उपलब्ध है- सिंगल सिम, डुअल-सिम, चार्जर के साथ और चार्जर के बिना। बेसिक मॉडल, जिसमें सिंगल सिम है और चार्जर नहीं दिया गया उसकी कीमत 999 रुपये रखी गई है।

HMD ग्लोबल इंडिया के वीपी रवि कुंवर ने कहा, “हम बाजार के लीडिंग फीचर फोन अपग्रेडेड नोकिया 105 क्लासिक को पेश करते हुए रोमांचित हैं। यह एक स्टाइलिश नए डिजाइन और यूपीआई सुविधाओं के साथ आता है। 1000 रुपये से कम कीमत पर, इस फीचर से भरपूर फोन का लक्ष्य डिजिटल अंतर को कम करना है। ताकि हर किसी के पास आसान फाइनेंशियल एक्सेस हो।”

नोकिया 105 क्लासिक चारकोल और ब्लू कलर विकल्पों में आता है, और यह अब भारत में सिलेक्टेज स्टोरों पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

नोकिया 105 क्लासिक: फीचर्स

नोकिया 105 क्लासिक सिर्फ एक नियमित फीचर फोन नहीं है – यह इनबिल्ट यूपीआई एप्लिकेशन के साथ आता है, जो यूजर्स को यूपीआई-इनेबल आउटलेट पर भुगतान करने की अनुमति देता है।

वायरलेस एफएम रेडियो और लाउडस्पीकर के साथ, यह फोन न केवल फंक्शनल है बल्कि टिकाऊ भी है, इसकी कॉम्पैक्ट और मजबूत डिजाइन इसका सबूत है। मजबूती जांचने के लिए इसकी टफनेस की टेस्टिंग की गई है। 800mAh बैटरी के साथ, आप इसे पूरे दिन यूज कर पाएंगे।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement