facebookmetapixel
Advertisement
SIP से 10 साल में जुटाएं ₹40-50 लाख, ऐसे पूरा करें अपना घर खरीदने का सपनाGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोना-चांदी की चाल तय करेंगे फेड, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेलUpcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हाल

भारतीय लक्जरी बाजार में लेक्सस की ऊंची उड़ान, 20% सेल्स ग्रोथ के बाद अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर नजर

Advertisement

कंपनी अपनी बिक्री के आंकड़े नहीं बताती, लेकिन उद्योग के अनुमानों के मुताबिक लेक्सस इंडिया ने वित्त वर्ष 25 में करीब 1,900 से 2,000 गाड़ियां बेचीं

Last Updated- March 20, 2026 | 10:32 PM IST
Lexus
फोटो क्रेडिट: Lexus

लेक्सस इंडिया को उम्मीद है कि बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच दमदार मांग की वजह से वित्त वर्ष 26 में उसकी वृद्धि वित्त वर्ष 25 के मुकाबले ज्यादा होगी। कंपनी के अध्यक्ष हिकारू इकेउची ने आज यह उम्मीद जताई। लेक्सस इंडिया ने वित्त वर्ष 25 के दौरान करीब 19 से 20 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि दर्ज की। कंपनी अपनी बिक्री के आंकड़े नहीं बताती, लेकिन उद्योग के अनुमानों के मुताबिक लेक्सस इंडिया ने वित्त वर्ष 25 में करीब 1,900 से 2,000 गाड़ियां बेचीं।

इकेउची ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा, ‘भारतीय बाजार लगातार बढ़ रहा है। कभी-कभी कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, खास तौर पर लक्जरी बाजार में, लेकिन सरकार का सहयोग है, प्रति व्यक्ति आय में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है और सड़कों का बुनियादी ढांचा बेहतर हो रहा है।’ इकेउची ने कहा कि कंपनी बिक्री के लक्ष्यों पर जोर नहीं देती। उन्होंने कहा, ‘हम बिक्री के पीछे नहीं भागते, बल्कि हम हर मेहमान (ग्राहक) की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देते हैं। बिक्री में बढ़ोतरी तो बाद में हो ही जाती है।’

उनका यह नजरिया ऐसे समय में सामने आया है, जब भारत में कुल लक्जरी कार बाजार साल 2025 में करीब 52,000 गाड़ियों की बिक्री के साथ लगभग स्थिर रहा। इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी को उम्मीद है कि वह इस व्यापक श्रेणी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी। 

कंपनी ने शुक्रवार को अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक गाड़ी पूरी तरह से नई ईएस500ई भारत में उतारी। ईएस लेक्सस के प्रमुख वैश्विक मॉडल में से एक है और इसे 80 से ज्यादा देशों में बेचा गया है। दावा किया गया है कि ईएस500ई की रेंज 580 किलोमीटर है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इकेउची ने कहा कि कंपनी बाद में नई पीढ़ी की ईएस का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल भी पेश करेगी। कंपनी ने साल 2020 में भारत में ईएस सिडैन की स्थानीय असेंबलिंग शुरू की थी और अब वह नई पीढ़ी के मॉडल की ओर बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement