facebookmetapixel
Advertisement
Starlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारOpening Bell: ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 24,400 के पार; Nifty IT में 1% उछालStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारी

भारत में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग पर नजर : JLR India

Advertisement

बिक्री के बारे में पूछे जाने पर अंबा ने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में अपनी वृद्धि की संभावनाओं को लेकर आशान्वित है।

Last Updated- September 17, 2023 | 3:51 PM IST
JLR

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) भारत में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग पर बारीकी से नजर रख रही है और उभरते परिदृश्य के आधार पर वह देश में और मॉडल उतारने की रणनीति बनाएगी।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने यह बात कही है। अंबा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कई कारकों की वजह से घरेलू बाजार अपनी मांग को लेकर ‘विशिष्ट’ है। उन्होंने कहा, ‘‘इस वजह से बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (बीईवी) की मांग पर हमारी नजदीकी नजर है। लक्जरी वाहन वाले उपभोक्ता अपनी पसंद और नयी प्रौद्योगिकी को अपनाने के मामले में काफी समझ दिखा रहे हैं। ऐसे में हम उनके लिए कुछ खास वाहन देना चाहते हैं, जो उनकी आकांक्षाओं पर खरे उतरते हों।’’

कंपनी फिलहाल देश में सिर्फ एक बिजलीचालित मॉडल ‘जगुआर आई-पेस’ बेचती है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर जेएलआर इस साल के अंत तक नई रेंज रोवर बीईवी के लिए बुकिंग शुरू करेगी, जो मौजूदा मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर (एमएलए) की सफलता पर आधारित है।

यह भी पढ़ें : देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए नीति स्पष्ट हो : Ather Energy

अंबा ने कहा कि एमएलए मंच कंपनी को विभिन्न बाजारों की मांग को पूरा करने के लिए आईसीई, हाइब्रिड और बीईवी रेंज रोवर्स का उत्पादन करने की सुविधा देता है। उन्होंने कहा कि भारत में बिजलीचालित वाहनों की मांग और रुझान के आधार पर हम देश में ईवी को उतारने की रणनीति बनाएंगे। टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी जेएलआर आगामी वर्षों में खुद को आधुनिक लक्जरी वाहन कारोबार में बदलना चाहती है। कंपनी ने 2039 तक शून्य कॉर्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है।

बिक्री के बारे में पूछे जाने पर अंबा ने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में अपनी वृद्धि की संभावनाओं को लेकर आशान्वित है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की बिक्री बढ़कर 1,048 इकाई पर पहुंच गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 102 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 3:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement