facebookmetapixel
Advertisement
शिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब; SMID कैप में भी गिरावटबिहारी लाल इंजीनियरिंग शेयर की धमाकेदार लिस्टिंग! 285 रुपये के भाव से 460 रुपये पर पहुंचा, 61% का प्रीमियमStocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगे

JLR auto sales: जगुआर लैंड रोवर की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी

Advertisement

आपूर्ति में सुधार के कारण थोक बिक्री पिछले साल के मुकाबले 29 फीसदी बढ़ गई और कंपनी ने 96,817 गाड़ियां बेची।

Last Updated- October 05, 2023 | 9:46 PM IST
JLR

JLR auto sales: टाटा मोटर्स की लक्जरी वाहन इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में खुदरा बिक्री में 21 फीसदी बढ़ गई। इस दौरान कंपनी ने 106,561 गाड़ियों की बिक्री की। साथ ही आपूर्ति में सुधार के कारण थोक बिक्री पिछले साल के मुकाबले 29 फीसदी बढ़ गई और कंपनी ने 96,817 गाड़ियां बेची।

क्रमिक आधार पर भी थोक और खुदरा दोनों बिक्री बढ़ी है। कंपनी ने कहा, ‘इस अवधि के दौरान थोक मात्रा 96,817 गाड़ियों (चेरी जगुआर लैंड रोवर चाइना जेवी) की थी, जो पिछले साल की समान तिमाही के तुलना में 29 फीसदी अधिक है और 30 जून को खत्म हुई तिमाही से भी 4 फीसदी ज्यादा है।’

सालाना आधार पर खुदरा बिक्री सभी क्षेत्रों में बढ़ी है। विदेश में 56 फीसदी, उत्तरी अमेरिका में 32 फीसदी, यूरोप में 16 फीसदी, ब्रिटेन में 9 फीसदी और चीन में 7 फीसदी बढ़ी है। वित्त वर्ष की पहली छमाही में थोक बिक्री 1,90,070 गाड़ियों की थी।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement