facebookmetapixel
Advertisement
सुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाOpening Bell: सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 24,250 के नीचे; IT और Oil & Gas शेयरों ने बढ़ाया दबावStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजरभारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाब

क्या ChatGPT का घट रहा है इस्तेमाल ? वेबसाइट ट्रैफिक में लगातार तीसरे महीने आई गिरावट

Advertisement

चैटजीपीटी वेबसाइट पर अगस्त में वैश्विक वेबसाइट ट्रैफ़िक में 3.2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। कुल मिलाकर इसकी वेबसाइट पर 143 करोड़ लोग पहुंचे।

Last Updated- September 08, 2023 | 11:23 AM IST
Free ChatGPT Go plan

OpenAI के एआई चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) के वेबसाइट ट्रैफ़िक में अगस्त 2023 के दौरान लगातार तीसरी महीने गिरावट आई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये संकेत देता हैं कि चैटजीपीटी का इस्तेमाल एक स्थिर दिशा की तरफ जा रहा है।

वैश्विक वेबसाइट ट्रैफ़िक में 3.2 प्रतिशत की गिरावट

चैटजीपीटी वेबसाइट (ChatGPT Website) पर अगस्त में वैश्विक स्तर पर 3.2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। कुल मिलाकर इसकी वेबसाइट पर 143 करोड़ लोग पहुंचे।  इसमें डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों के यूजर्स शामिल हैं। इसके बाद पिछले दो महीनों में से प्रत्येक महीने में वेबसाइट पर आने वाले ट्रैफ़िक में लगभग 10 प्रतिशत की कमी आई।

यूनिक विजिटर्स की संख्या में मामूली वृद्धि

इसके अलावा, वेबसाइट पर विजिटर्स द्वारा बिताए गए समय की एवरेज ड्यूरेशन भी मार्च के बाद से लगातार कम हो रही है। यह अगस्त में औसतन 8.7 मिनट प्रति विज़िट से घटकर 7 मिनट प्रति रह गई है।

ग्लोबल लेवल पर अगस्त में चैटजीपीटी की वेबसाइट पर यूनिक विजिटर्स की संख्या में मामूली वृद्धि हुई और इनकी संख्या 18 करोड़ उपयोगकर्ताओं से बढ़कर 18.05 करोड़ उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गई।

स्कूलों के नए एकेडमिक वर्ष से वेबसाइट के ट्रैफिक को मिल सकता है समर्थन

इसके अलावा सितंबर में नए एकेडमिक वर्ष के लिए स्कूलों की वापसी से चैटजीपीटी की वेबसाइट ट्रैफ़िक और उपयोग पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

वहीं, कुछ एड्युकेशनल संस्थानों ने पहले ही चैटजीपीटी को एक टूल के रूप में अपनाना शुरू कर दिया है और इसका अगस्त के दौरान अमेरिका में चैटजीपीटी ट्रैफ़िक में मामूली वृद्धि में रूप में प्रभाव देखने को मिला है।

बता दें कि चैटजीपीटी तब चर्चाओं में आया था जब लोगों ने इसके जरिये न सिर्फ कोडिंग बल्कि रोजाना इस्तेमाल के कामों में जेनरेटिव एआई का उपयोग शुरू कर दिया था। चैगिपीटी के लॉन्च के दो महीने बाद जनवरी में इसके एक्टिव यूजर्स की संख्या 10 तक पहुंच गयी थी।

OpenAI ने मई में आईओएस प्लेटफॉर्म पर चैटजीपीटी ऐप लॉन्च करके अपनी पहुंच का विस्तार किया था। यह एक ऐसा कदम जो संभावित रूप से कुछ ट्रैफ़िक को उसकी वेबसाइट से दूर कर सकता है। जबकि ChatGPT मुफ़्त में उपलब्ध है। वहीं, 20 डॉलर प्रति माह की कीमत पर एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन विकल्प भी प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 10:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement