facebookmetapixel
Advertisement
₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भी

भारत की Fifa world cup क्वालिफायर में शानदार शुरुआत, हाई रैंकिंग वाली कुवैत को 1-0 से हराया

Advertisement

भारत अपना अगला मैच 21 नवंबर को भुवनेश्वर में एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ खेलेगा। भारत को कतर, कुवैत और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

Last Updated- November 17, 2023 | 3:25 PM IST
Indian Football team

मनवीर सिंह के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से भारत ने गुरुवार को यहां 2026 फीफा विश्व कप के दूसरे दौर के क्वालीफायर मैच में कुवैत को 1-0 से पराजित किया।

मनवीर ने खेल के 75वें मिनट में लालियानजुआला चांग्ते के क्रॉस पर यह महत्वपूर्ण गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। कुवैत को मैच के आखिरी क्षणों में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में फैसल अलहरबी को दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण बाहर जाना पड़ा था।

भारत का अगला मैच एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ

भारत अपना अगला मैच 21 नवंबर को भुवनेश्वर में एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ खेलेगा। भारत को कतर, कुवैत और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में जगह बनाएंगी।

इस बीच एशियाई क्षेत्र के विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में दक्षिण कोरिया ने सिंगापुर को 5-0 से करारी शिकस्त दी जबकि फिलीस्तीन ने लेबनान से गोल रहित ड्रा खेला।

अन्य मैचों में जापान ने म्यांमार को 5-0 से, चीन ने थाईलैंड को 2-1 से, ईरान ने हांगकांग को 4-0 से, कतर ने अफगानिस्तान को 8-1 से, सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 4-0 से और संयुक्त अरब अमीरात ने नेपाल को 4-0 से हराया।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 3:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement