facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

भारत का EV कैपिटल बनेगा तमिलनाडु! ह्युंडै का 26,000 करोड़ रुपये का बड़ा प्लान

Advertisement

90% लोकल पार्ट्स के साथ बनेगी ह्युंडै की EV, चीन को झटका?

Last Updated- June 05, 2026 | 8:19 AM IST
Hyundai Motor India

ह्युंडै मोटर इंडिया लिमिटेड का इरादा तमिलनाडु को भारत का प्रमुख ईवी हब बनाने का है। इसके लिए वह स्थानीयकरण और आपूर्ति श्रृंखला के समूचे तंत्र को और मजबूत कर रही है और अपनी मौजूदा योजनाओं में वृद्धि कर रही है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कंपनी का लक्ष्य तमिलनाडु के आपूर्तिकर्ताओं से खरीदारी का मूल्य लगभग 4,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाना है। इससे अगले पांच से छह वर्षों में राज्य में रोजगार के लगभग 2,000 अतिरिक्त अवसर पैदा होने की उम्मीद है। ह्युंडै ने साल 2023 से 2032 की अवधि के दौरान तमिलनाडु में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक के अपने निरंतर निवेश की बात फिर दोहराई। यह कंपनी द्वारा घोषित 45,000 करोड़ रुपये के निवेश का हिस्सा है। कंपनी इस साल चेन्नई इकाई से दो नए मॉडल शुरू करेगी। इनमें विशेष रूप से आम खरीदारों के लिए उसका पहला ईवी भी शामिल है।

राज्य सरकार और ह्युंडै मोटर ने तमिलनाडु के युवाओं की वैश्विक रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष कौशल विकास सहयोग की साझा घोषणा भी की। यह पहल दिसंबर 2027 में चालू हो जाएगी।

ह्युंडै मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, ‘ह्युंडै मोटर इंडिया की पहल पर्यावरण अनुकूल परिवहन और वाहन उत्कृष्टता में तमिलनाडु की अग्रणी स्थिति को मजबूत करेगी। साथ ही भविष्य के लिए तैयार कार्यबल को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास में तेजी लाएगी। हम इस साल चेन्नई इकाई से दो नए मॉडल लॉन्च करेंगे। इनमें खास तौर पर आम ग्राहकों के लिए हमारा पहला ईवी भी शामिल है। यह ईवी अपनाने में तेजी लाने और ईवी का मजबूत तंत्र बनाने की दिशा में अहम कदम है।’

यह स्थानीयकरण अभियान कंपनी की उस दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है, जिसका मकसद ईवी और तेल-गैस से चलने वाले वाहनों के विनिर्माण में स्थानीयकरण को बढ़ावा देना है। कंपनी की योजना है कि अगले पांच से छह साल में स्थानीयकरण के स्तर को मौजूदा 82 से बढ़ाकर 90 प्रतिशत तक पहुंचाया जाए। इन प्रयासों से घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को काफी मजबूती मिलेगी और आयात पर निर्भरता घटेगी।

ह्युंडै मोटर तमिलनाडु का पहला ईवी इंजन बैटरी सब-असेंबली संयंत्र पहले ही स्थापित कर चुकी है। साथ ही वह पावर इलेक्ट्रॉनिक्स तथा अन्य प्रमुख पुर्जों के स्थानीयकरण के संबंध में सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस तरह वह राज्य के अग्रणी ईवी निर्माण केंद्र बनने के लक्ष्य में अपना योगदान दे रही है।

 

Advertisement
First Published - June 5, 2026 | 8:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement