facebookmetapixel
Advertisement
विप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को पसंद आया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयरटॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियमकैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टली, कोरम पूरा नहीं होने से कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसापश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियम

Grok Controversy: सरकार करेगी जांच, नियम तो नहीं तोड़ रहा ग्रोक

Advertisement

आईटी मंत्रालय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) के प्रतिनिधियों से मांगा स्पष्टीकरण; विवादास्पद जवाबों को लेकर उठाए सवाल, जरूरत पड़ी तो कार्रवाई संभव

Last Updated- March 20, 2025 | 11:31 PM IST
grok

सोशल मीडिया मंच एक्स के एआई टूल ग्रोक ने देश में बड़े स्तर पर हलचल पैदा कर दी है। लोगों के सवालों पर उसके जवाब चौंकाने वाले हैं। अब सरकार ने फैसला लिया है कि वह इस बात की जांच करेगी कि कहीं ग्रोक भारतीय कानूनों का उल्लंघन तो नहीं कर रहा। एक अधिकारी ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो इस संबंध में कार्रवाई के बारे में आगे बढ़ा जाएगा।

इस बीच, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत में एक्स के प्रतिनिधियों से संपर्क किया है और भारतीय उपयोगकर्ताओं द्वारा पूछे जा रहे सवालों के ग्रोक की ओर से दिए जा रहे जवाबों पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी है। एक अधिकारी ने बताया कि एआई टूल ग्रोक द्वारा पैदा किए जा रहे जवाबों के संबंध में अभी आईटी मंत्रालय ने एक्स या अन्य को इस संबंध में कोई नोटिस नहीं भेजा है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि एक्स को सोशल मीडिया नियमों के पालन और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2020 के अनुच्छेद 79 के प्रति दायित्व के बारे में याद दिलाया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘जो कुछ भी हो रहा है, उसके संबंध में हमने एक्स प्रतिनिधियों से संपर्क किया है। वैसे, हम उन्हें अभी कोई नोटिस भेजने के इच्छुक नहीं है।’ एक्स के एआई टूल ग्रोक वर्जन3 ने पिछले कुछ दिनों में लोगों के सवालों के खुलकर विवादास्पद जवाब दिए हैं। इसकी अपेक्षा ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी में समय के साथ काफी सुधार आया है और वे विवादास्पद मुद्दों पर कभी कभी जवाब देने से इनकार कर देते हैं।

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement