facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?Health Insurance Claim करते समय न करें ये गलती, वरना जेब से भरना पड़ सकता है लाखों का बिलCrude Oil Price: कच्चा तेल फिर फिसला, OPEC+ के फैसले के बाद कीमतों पर बढ़ा दबावQ1 Results: Tata Technologies ने तय कर दी तारीख, अब बाजार को है ऐलान का इंतजारIT से रहें सावधान, बैंकिंग-हेल्थकेयर पर दांव! Tata AMC के CIO ने बताया कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न

Google अब भारत में बनाएगी Pixel , 2024 में 1 करोड़ स्मार्टफोन के निर्यात का भी प्लान

Advertisement

Google Pixel Phone Manufacturing in India : भारत में Google स्मार्टफोन का उत्पादन शुरू करेगी और देश में बना पिक्सल 8 हैंडसेट 2024 से उपलब्ध होगा।

Last Updated- February 22, 2024 | 11:01 PM IST
Noida company will make Google Pixel smartphone, stocks gave 165% return in one year नोएडा की कंपनी बनाएगी Google Pixel स्मार्टफोन, स्टॉक्स ने एक साल में दिया 165% का रिटर्न

अल्फाबेट इंक की दिग्गज तकनीकी कंपनी गूगल भारत में अपना पिक्सल स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर रही है। गूगल ने अपने आपूर्तिकर्ताओं से कहा है कि वह अगली तिमाही से भारत में पिक्सल स्मार्टफोन का उत्पादन शुरू कर देगी। जापान के अखबार निक्केई ने यह खबर दी है।

उसने लिखा है गूगल ने इस साल 1 करोड़ पिक्सल स्मार्टफोन निर्यात करने की योजना बनाई है, जिसके लिए भारत में भी फोन बनाए जाएंगे। गूगल ने पिछले साल अक्टूबर में कहा था कि वह अपने प्रमुख बाजारों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इसके तहत भारत में वह स्मार्टफोन का उत्पादन शुरू करेगी और देश में बना पिक्सल 8 हैंडसेट 2024 से उपलब्ध होगा।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इस कदम से गूगल को अपनी आपूर्ति श्रृंखला में विविधता बढ़ाने और फोन बनाने के लिए चीन पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

निक्केई में छपी खबर में कई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि गूगल आने वाले हफ्तों में अपने प्रीमियम पिक्सल 8 प्रो स्मार्टफोन के लिए उत्पादन लाइन तैयार कर लेगी और अप्रैल-जून तिमाही में भारत में इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा।

हालांकि यह नहीं बताया गया है कि गूगल भारत में कितने फोन बनाएगी। यह भी साफ नहीं है कि देश में बनाए जाने वाले फोन भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होंगे या समूचे फोन निर्यात ही कर दिए जाएंगी। इस बारे में जानकारी के लिए गूगल से संपर्क किया गया मगर उसका जवाब नहीं आया।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement