facebookmetapixel
Advertisement
DSP Mutual Fund का नया AI-पावर्ड कैंपेन शुरू, MAAFs को लेकर दूर करेगा भ्रम, रिटर्न से आगे सोचने की सलाहधारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेस

मोबिस इंडिया प्लांट में आग से ह्युंडै-किया के उत्पादन पर होगा असर! एक हफ्ते तक सप्लाई बाधित होने की आशंका

Advertisement

आग रविवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे मोबिस इंडिया के संयंत्र में लगी थी। कंपनी दक्षिण कोरिया से वाहन कलपुर्जों का आयात करने जैसे दूसरे विकल्पों पर विचार कर रही है

Last Updated- June 01, 2026 | 11:09 PM IST
Mobis

चेन्नई के बाहरी इलाके इरुनगट्टुकोट्टई में वाहन कलपुर्जा कंपनी मोबिस इंडिया के संयंत्र में रविवार शाम लगी भीषण आग का ह्युंडै मोटर इंडिया और किया इंडिया के उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। यह असर कम से कम एक सप्ताह तक रह सकता है। मामले से जुड़े कई सूत्रों ने यह जानकारी दी है। आग रविवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे मोबिस इंडिया के संयंत्र में लगी थी। कंपनी दक्षिण कोरिया से वाहन कलपुर्जों का आयात करने जैसे दूसरे विकल्पों पर विचार कर रही है।

ह्युंडै की श्रीपेरुम्बुदूर इकाई में ही अगर सात दिन तक उत्पादन रुका रहता है, तो रोजाना लगभग 2,300 वाहनों के उत्पादन के हिसाब से 16,100 से ज्यादा गाड़ियां कम बनेंगी। लगभग 10 लाख रुपये की औसत कीमत पर इन वाहनों की कीमत 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। हालांकि, इस आग का इन कंपनियों में से किसी की भी बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।

ह्युंडै मोटर के डीलरों के पास इस समय एक महीने तक का ज्यादा की इन्वेंट्री हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि मोबिस इंडिया, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को भी कुछ कलपुर्जों की आपूर्ति कर रही है। लेकिन कंपनी ने इस संबंध में बिजनेस स्टैंडर्ड के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

ह्युंडै मोटर ने सोमवार को एक्सचेंज को भेजी जानकारी में कहा कि इससे कार निर्माता के उत्पादन कार्यों में अस्थायी रुकावट आ सकती है। मोबिस इंडिया को करीब 20 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। ह्युंडै मोटर की निर्माण इकाई के पास मौजूद उसके तीन संयंत्रों में से एक प्रभावित हुआ है। फिलहाल, ह्युंडै की तलेगांव इकाई पर इसका असर पड़ने की आशंका नहीं है।

आंध्र प्रदेश में किआ इंडिया की अनंतपुर इकाई की सालाना उत्पादन क्षमता लगभग 300,000 वाहन है। अगर यह संयंत्र अपनी पूरी क्षमता से काम करता है, तो इसका रोजाना का उत्पादन लगभग 800 यूनिट तक पहुंच जाता है। हालांकि ह्युंडै और किआ, दोनों ही मुख्य पुर्जों के लिए लगभग पूरी तरह से मोबिस इंडिया पर निर्भर हैं।

Advertisement
First Published - June 1, 2026 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement