facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

मार्केट से 400 करोड़ जुटाने जा रही है EV कंपनी OPG Mobility

Advertisement

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माता ओपीजी मोबिलिटी (पूर्व में ओकाया ईवी) अपनी वृद्धि योजनाओं के लिए अगले 18 से 24 माह में 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

Last Updated- January 12, 2025 | 7:01 PM IST
Health and performance of EV battery will not be affected in winter, follow these 5 important tips सर्दियों में EV बैटरी की हेल्थ और परफॉर्मेंस पर नहीं पड़ेगा असर, अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माता ओपीजी मोबिलिटी (पूर्व में ओकाया ईवी) अपनी वृद्धि योजनाओं के लिए अगले 18 से 24 माह में 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अंशुल गुप्ता ने बताया कि कंपनी का इरादा अपने पोर्टफोलियो और नेटवर्क का विस्तार करने का है।

OPG Mobility के MD ने कहा कि कंपनी हाल में नए सिरे से ब्रांडिंग की प्रक्रिया से गुजरी है। कंपनी का दोपहिया कारोबार ‘फेराटो’ ब्रांड के तहत रहेगा और इस साल कंपनी की योजना दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और दो संस्करण वाली एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल उतारने की है। कंपनी का तिपहिया कारोबार ‘ओटीटीओपीजी’ ब्रांड के तहत रहेगा। कंपनी इस साल इलेक्ट्रिक यात्री खंड में उतरेगी।

उन्होंने बताया कि कंपनी देशभर में अपने बिक्री और सेवा नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है। इसके लिए वह दीर्घावधि के निवेशकों को जोड़ने की प्रक्रिया में है। ‘‘हमारा विचार निजी इक्विटी प्राप्त करने का है, चाहे वह रणनीतिक निवेशक हो या गैर-रणनीतिक निवेशक, दोनों में से कोई भी हो। उसके बाद हम आगे बढ़ेंगे और दीर्घावधि में सफल होंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या ओपीजी मोबिलिटी अपनी वृद्धि योजनाओं के लिए पूंजी जुटाने पर विचार कर रही है, OPG Mobolity MD ने कहा कि हम 18-24 माह में 400 करोड़ रुपये जुटाना चाहते हैं। हम एक मजबूत उत्पाद वितरण और सेवा नेटवर्क बनाना चाहते हैं, जिससे निवेशकों के लिए कोई जोखिम न रहे।

Force Motors: योगी सरकार से मिला ‘बहुत बड़ा’ ऑर्डर, तो शेयर हुआ 7,300 के पार

TVS Motors के Dec 2024 के आंकड़े आ गए, Oct- Nov 2024 में बनाया था रिकॉर्ड, देखें…तिमाही-छमाही की बैलेंस शीट

 

Advertisement
First Published - January 12, 2025 | 7:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement