facebookmetapixel
Advertisement
Gold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?

E- Buses: दिल्ली में 2025 तक 80 प्रतिशत बसें बिजली से चलने वाली होंगी-केजरीवाल

Advertisement
Last Updated- January 02, 2023 | 6:59 PM IST
Delhi public transport: By 2025, the number of buses in Delhi will cross 10,000

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि 2025 तक दिल्ली की 80 प्रतिशत बसें बिजली से चलने वाली होंगी और ई-बसें चलाने से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण कम करने में काफी मदद मिलेगी। केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एक रोडमैप साझा करते कहा कि सरकार 2023 में ऐसी 1,500 बसें खरीदेगी और 2025 तक 6,380 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।

उन्होंने 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के लिए राजघाट डिपो में आयोजित एक समारोह में कहा, ‘हमारे पास अभी 300 इलेक्ट्रिक बसें हैं। दिल्ली की सड़कों पर फिलहाल 7,379 बसें चल रही हैं, जो पिछले 75 वर्षों में सबसे अधिक संख्या है। कई वर्षों से नयी बसें नहीं खरीदी गईं और इस बारे में हमसे सवाल भी पूछे गए।’

उन्होंने कहा कि 7,379 बसों में से 4,000 से अधिक दिल्ली परिवहन निगम द्वारा और 3,000 से अधिक डीआईएमटीएस द्वारा संचालित की जा रही हैं। केजरीवाल ने यह भी बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा लगभग 100 इलेक्ट्रिक फीडर बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन जो बसें वह नहीं चला पा रहा है, उन्हें दिल्ली सरकार ने ले लिया है। उन्होंने कहा, ‘2025 तक दिल्ली की सड़कों पर 10,000 से ज्यादा बसें होंगी और उनमें से 80 फीसदी बिजली से चलने वाली होंगी।

यह प्रदूषण कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डिपो पर ई-बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है और तीन डिपो में पहले से ही यह सुविधा उपलब्ध है। केजरीवाल ने कहा, ‘इस साल जून तक 17 बस डिपो और दिसंबर तक 36 बस डिपो का विद्युतीकरण कर दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों में ‘पैनिक बटन’, जीपीएस और कैमरे लगे होंगे।’

Advertisement
First Published - January 2, 2023 | 6:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement