facebookmetapixel
Advertisement
Bank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेट

WhatsApp पर नंबर बदलने से नहीं डिलीट होगा आपका पुराना डेटा, जानिए कैसे

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 6:50 PM IST
After Disappearing Messages, now these 4 updates will come in WhatsApp, third most amazing

दुनिया भर में पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप, वॉट्सऐप का यूज निजी बातों से लेकर बिजनेस से जुड़े जरूरी कामकाज के लिए भी किया जाता है। यहां तक की सरकारी कामकाज से जुड़े लेटेस्ट अपडेट हो या फिर बैंक से जुड़े काम, वॉट्सऐप पर कई प्रकार की सुविधाएं यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। आज के समय में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर हमारा काफी इम्पोर्टेन्ट डेटा सेव रहता है। जिसकी वजह से लोगों को चिंता रहती है कि कहीं उनका पर्सनल डेटा खो न हो जाए। खासतौर पर, लोगों को अपना वॉट्सऐप नंबर बदलने पर या नए फोन में फिर से वॉट्सऐप अकाउंट चालू करने के समय चिंता ज्यादा होती है, क्योंकि यूजर्स को डर रहता है कि नंबर या फोन बदलने पर उनके वॉट्सऐप चैट के साथ सारा डेटा डिलीट न हो जाए।

अगर आप भी अपना वॉट्सऐप नंबर या फोन बदलने की सोच रहे है तो आप हम आपको एक तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आपका डेटा नहीं जाएगा।

जानिए कैसे बदलें अपना मोबाइल नंबर

1. नंबर बदले के लिए, सबसे पहले आपको वो सिम कार्ड फोन में डालना होगा जिसका नंबर आप वॉट्सऐप में ऐड करना चाहते हैं।
2. सिम डालने के बाद आपको अपने वॉट्सऐप अकाउंट में टॉप राइट कॉर्नर में दिख रहे 3 डॉट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सेटिंग्स में जाकर आपको ‘अकाउंट ऑप्शन’ में जाना होगा और फिर वहां आपको ‘Change number’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको ‘next’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर अगले स्टेप में आपको अपना पुराना नंबर डालना होगा और साथ ही दूसरे बॉक्स में नया नंबर भी लिखना होगा। इसके बाद आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही आपको नोटिफाई कांटेक्ट या कस्टम का ऑप्शन मिलेगा।
4. नोटिफाई कांटेक्ट करने पर आपके सभी कांटेक्ट को ये जानकारी मिल जाएगी कि आपने अपना नंबर बदल लिया है। अगर आप कस्टम ऑप्शन को चुनते हैं को केवल उन कांटेक्ट को सूचना मिलेगी जिनको आप अपना नया नंबर बताना चाहते है।

आपको बता दें कि जैसे ही आप अपना नंबर बदलेंगे इस बात की जानकारी सभी ग्रुप चैट्स में सेंड हो जाएगी। भले ही लोगों को नोटिफाई न भी करें। इसका मतलब है कि जिन ग्रुप में आप ऐड होंगे उन सभी में आपके नए नंबर की जानकारी चली जाएगी।

कैसे करें डाटा ट्रांसफर या रीस्टोर

अपनी चैट्स या डेटा को नए फोन में ट्रांसफर करने के लिए आपको अपने पुराने फोन में Google Drive पर बैकअप लेना होगा। इसके बाद जैसी ही आप अपना नया नंबर अपने फोन में रजिस्टर करते हैं, उसके बाद आप Google Drive की मदद से अपना बैकअप रीस्टोर कर सकते हैं और अपना पुराना डेटा वापस पा सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement