facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

वाहन उद्योग ने चीन से मैग्नेट आयात में तेजी के लिए सरकार से की मदद की मांग

Advertisement

भारतीय वाहन उद्योग ने चीन से मैग्नेट आयात में तेजी के लिए सरकार से मदद मांगी है, क्योंकि चीन के नए निर्यात नियम ईवी और वाहन आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर रहे हैं।

Last Updated- June 08, 2025 | 10:21 PM IST
Cars
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वाहन उद्योग ने यात्री कारों सहित विभिन्न अनुप्रयोगों में इस्तेमाल होने वाले मैग्नेट के आयात के लिए चीन की सरकार से मंजूरी में तेजी लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है। उद्योग के सूत्रों के अनुसार, विभिन्न घरेलू आपूर्तिकर्ताओं ने पहले ही चीन में अपने स्थानीय विक्रेताओं के माध्यम से चीनी सरकार से मंजूरी मांगी है। 

सूत्रों ने कहा कि अभी तक कोई मंजूरी नहीं दी गई है। मैग्नेट के वैश्विक प्रसंस्करण क्षमता के 90 प्रतिशत से अधिक पर चीन का नियंत्रण है। इनका इस्तेमाल वाहन, घरेलू उपकरणों और स्वच्छ ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में किया जाता है। चीनी सरकार ने 4 अप्रैल से सात दुर्लभ खनिजों और मैग्नेट के लिए विशेष निर्यात लाइसेंस अनिवार्य करते हुए प्रतिबंध लगा दिए हैं। चीन के प्रतिबंधों के चलते जापान में सुजूकी मोटर ने पहले ही अपनी स्विफ्ट कार का उत्पादन रोक दिया है। पिछले सप्ताह मारुति सुजूकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (कॉरपोरेट मामले) राहुल भारती ने कहा था कि चीन ने कंपनी से भारत सरकार द्वारा समर्थित और चीनी सरकार द्वारा अनुमोदित अंतिम उपयोगकर्ता प्रमाणपत्र मांगा है। 

डेलॉइट इंडिया के पार्टनर और वाहन क्षेत्र के प्रमुख रजत महाजन ने कहा कि यह कमी विशेष रूप से ईवी के लिए आपूर्ति श्रृंखला में एक बड़ी बाधा है।

Advertisement
First Published - June 8, 2025 | 10:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement